S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल : ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के समर्थन में कांग्रेस करेगी न्याय यात्रा

0 94

ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के समर्थन में कांग्रेस करेगी न्याय यात्रा

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में वह प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुशंसा पर कल 20 सितंबर 2024 को प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में कांग्रेस एक साथ किसानों की हक में न्याय यात्रा निकलेगी।
इसी कड़ी में आज नगर के आशियाना होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता स्पर्श चौधरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी पत्रकारों से साझा की।
जिसमें किसानों को समर्थन मूल्य समेत एमएसपी की कानूनी गारंटी एवं सोयाबीन , गेहूं , और तिलहन के किसानों को उचित मूल्य देने की बात कही गई।
समस्त मांगों को ले कर  कल जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कार्यालय से न्याय यात्रा  प्रारंभ होगी। जो गांधी चौक से होते हुए स्टेडियम और उसके पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसके पश्चात छतवाई में आम सभा का आयोजन कर किसानों के हक में प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी।
वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता स्पर्श चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल , जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अजय अवस्थी, मुख्य प्रवक्ता पियूष शुक्ला , युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम , वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद अहमद , जिला प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल , प्रवक्ता खिरोधर सोंधिया एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.