पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस एवं लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आजाद जयंती दिवस विशेष पर 23 से 30 जुलाई 2025 तक पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित भारतीय सेना से सेवानिवृत हवलदार सम्माननीय गणेश दत्त मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर जयश्री कचेर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी मंच पर उपस्थित रहे। सम्माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, राष्ट्र नायक लोकमान्य तिलक एवं शहीद चंद्र शेखर आजाद के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का स्वागत शॉल श्रीफल के साथ किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में गणेश दत्त मिश्रा ने अपने पूरे सेवा काल में देश के प्रति की गई सेवा एवं संघर्षपूर्ण अनुभव महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं व सदन में उपस्थित सम्मानित जनों के साथ साझा किया। महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं को भारतीय सेवा में सेवा हेतु प्रेरित किया तथा सेवा में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर द्वारा सभी छात्र छात्राओं को भारतीय सेना के महत्व एवं सेना में सेवा के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा कारगिल युद्ध पर जानकारी देते हुए आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर प्रमिला वास्केल , सहसंयोजक डॉ. अर्चना जायसवाल, डॉ.गजेंद्र परते, डॉक्टर उत्तम सिंह, डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा, डॉक्टर जसीम अहमद, डॉक्टर मुनौवर अली, डॉक्टर प्रीति कुशवाहा, डॉक्टर रागिनी गुप्ता, डॉ मुकेश सिंह, दीपक रानी मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सहभागी रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉक्टर प्रमिला वास्केल व आभार कार्यकम संयोजक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला द्वारा ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर विवेक पाठक द्वारा किया गया ।
