S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

शहडोल/ जयसिंहनगर : स्थानांतरण के बाद भी नहीं छूट रहा सचिव का पंचायत मोह , फर्जी मेडिकल बना अवकाश लेने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दिन भर डटे रहते जनपद मुख्यालय फिर ये कैसा चिकित्सकीय अवकाश?

0 651

स्थानांतरण के बाद भी नहीं छूट रहा सचिव का पंचायत मोह , फर्जी मेडिकल बना अवकाश लेने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दिन भर डटे रहते जनपद मुख्यालय फिर ये कैसा चिकित्सकीय अवकाश?
जयसिंहनगर। शासकीय कार्य शासकीय नियम कायदों के तहत चलते हैं। शासन के निर्देशो के विपरीत कोई भी शासकीय कर्मचारी मनमाना कार्य नहीं कर सकता है यह बातें इन दिनों सिर्फ़ कागजों में ही सुशोभित हो रही है। लेकिन धरातल में कुछ शासकीय कर्मचारी किस प्रकार शासन के नियम और कायदों की तिलांजलि देकर अपनी मनमर्जी चलाते हैं।
ऐसा ही एक मामला जिले के जयसिंहनगर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हीड़वाह जहां पर मंगलेश्वर सिंह के ऊपर स्थानांतरण के नियमों को ताक पर रखकर कथित ग्राम पंचायत में वर्षों से जमे हुए हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सचिव मंगलेश्वर सिंह काफी लंबे समय से किसी ग्राम पंचायत में टिके हुए हैं जबकि इनकार स्थानांतरण अन्य जगह हो गया। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सचिव मंगलेश्वर सिंह ने अवकाश लिया हुआ है जिसकी जांच करना अति आवश्यक है।
बड़े कारनामे को छुपाने का संदेह
वही इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि सचिव मंगलेश्वर का आखिर किन कारणों से ग्राम पंचायत में अंगद कि तरह जमें हुए हैं। इसकी भी जांच होना अति आवश्यक है शिकायतकर्ता ने शिकायत में लेट किया है कि कथित सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के कई कारनामे किए गए हैं। और यही वजह है कि उन पर पर्दा डालने के लिए सचिव प्रयासरत हैं।
जांच से होगा खुलासा
वही इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाए तो निश्चित है कई बड़े भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर हो सकते हैं। इस पूरे मामले में सचिव पर संदेह कि सूई लटक रही है।
अब मामला प्रकाश में आया है तो देखना होगा कि जिम्मेदारों का इस पूरे प्रकरण में क्या रूख़ है।
इनका कहना
जब इस संबंध में सचिव से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।

मंगलेश्वर सिंह ( स्थानांतरित सचिव) ग्राम पंचायत हीड़वाह जनपद जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.