शहडोल/ जयसिंहनगर: शिक्षा के मंदिर को बना दिया था मधुशाला , फिर से दाल में कुछ काला, सीएम राइज में छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में ऐसा आया है फर्क
शिक्षा के मंदिर को बना दिया था मधुशाला , फिर से दाल में कुछ काला, सीएम राइज में छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में ऐसा आया है फर्क
शहडोल (संजय गर्ग)। कहते हैं कि जिनके घर खुद शीषे के होते हैं वह दूसरों के यहां पत्थर नहीं फेंका करते। इसी कहावत को इन दिनों पूरी तरीके से चरितार्थ कर रहा सांदीपनि विद्यालय जयसिंहनगर का प्राचार्य डीपी कोकिला जो की एक बार फिर अपने षड्यंत्रकारी दिमाग का प्रयोग कर सीएम राइज जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजना में एक बार फिर गड़बड़ करने के लिए आतुर हो गए हैं।
पैसा देकर चलवाते है। अपुस्ट न्यूज़
बता दे कि अपनी कार्य प्रणाली के लिए मशहूर हुए डीपी कोकिला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं जहां एक व्हाट्सएप चैट से यह खुलासा हुआ कि प्राचार्य कोकिला किसी अन्य व्यक्ति से व्हाट्सएप चैट के माध्यम से खबर छपने के लिए फोर्स करते हैं।
वही प्राचार्य के ऊपर यह आरोप भी लगा है कि उनके द्वारा पैसे देकर फर्जी न्यूज़ का प्रकाशन करवाया गया।
आपको बता दें की वर्ष 2018 से लेकर 24तक प्राचार्य कोकिला के कार्य प्रणाली को लेकर इन्हें सीएम राइज विद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य के पद से निलंबित कर दिया गया था।
वित्तीय अनियमिताओं के घेरे में भी थे कोकिला
वहीं वर्ष 2018 से लेकर 2024 तक कथित प्राचार्य डीपी कोकिला के द्वारा सीएम राइज जयसिंहनगर में पद का भरपूर दुरुपयोग करके कई प्रकार की वित्तीय अनिमिताआओ को भी अंजाम दिया गया था। जिसमें जय सिंह नगर एसडीएम के द्वारा कोकिला के कार्यकाल के समस्त वित्तीय अभिलेखों को जप्त कर प्राचार्य को निलंबित किया गया था।
आरोप प्रत्यारोप कर रहे कोकिला
इसके बाद राजीव तिवारी मॉडल प्रचार को सीएम राइज का प्रभार सौंपा गया। इसके बाद शिक्षा गुणवत्ता में भी सुधार हुआ जहां प्राचार्य डीपी कोकिला के समय में बच्चों का बोर्ड परीक्षा परिणाम 39% से 41% परसेंट हाई स्कूल फॉर हायर सेकेंडरी का वर्ष 2022-23 में 29% हुआ करता था।
जो राजीव तिवारी के कमान संभालने के बाद वर्ष 2024 25 के दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 95% इसमें 168 प्रथम श्रेणी एवं 12वीं का परिणाम 95% जिसमें 208 प्रथम श्रेणी उत्प्रेरण हुए तथा हाल ही में शिक्षा गुणवत्ता में बेहतर सुधार हुआ और 51 छात्रों को लैपटॉप भी प्रदान किया गया है।


इन मापदंडों के तहत राजीव कर रहे सीएम राइज का संचालन
प्रभारी प्राचार्य राजीव तिवारी के समस्त शैक्षणिक दस्तावेज का मूल्यांकन आरोप लोग भी कर सकते हैं। जो की हेडिंग के ऊपर मार्कशीट लगी हुई है।
वहीं राजीव तिवारी एक ऐसे प्राचार्य है। जोकी सीएम राइज जयसिंहनगर की कामना बखूबी संभाल रहे शिक्षा गुणवत्ता समेत संस्कृति और शिष्टाचार में भी राजीव ने छात्रों को उत्तरीण किया है।
बीएड और डीएड वर्तमान प्रभारी प्राचार्य के पास है। जो कि किसी भी संस्था के प्राचार्य होने के लिए अति आवश्यक है।
यदि इस बार प्रभावित हुआ छात्रों का परीक्षा परिणाम आमजन करेंगे आंदोलन
वर्तमान प्रभारी प्राचार्य राजीव तिवारी कि कार्यशैली से जयसिंहनगर कि जनता पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं। वहीं आम जनता का कहना है कि यदि इस बार छात्रों की परीक्षा परिणाम प्रभावित है तो। जनता सड़क में आकर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
हालांकि अच्छे और बुरे की समझ समझदार को ही होती है। जो कि हमारे पाठकों में है इसलिए भ्रामक जानकारी पर विश्वास ना करें पहले उसका परीक्षण करने उसके बाद ही आगे बढ़े।
