S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्...

जयसिंहनगर :वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा पर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

0 292

वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा पर शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

जयसिंहनगर( संजय गर्ग)। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 19 अगस्त 2025 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य रामशरण अग्निहोत्री सेवानिवृत्त व्याख्याता संस्कृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित जनसमूह का बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। श्री अग्निहोत्री ने अपने व्याख्यान में प्रभु श्रीराम के चरित्र को केंद्र बिंदु रखते हुए सर्व हिताय-सर्व सुखाय विषय पर मार्मिक चर्चा की तथा सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने का आह्वान एवं छात्र-छात्राओं को सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने सभी को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने, दायित्व का निर्वहन करने तथा विश्व बंधुत्व की विचारधारा को अपने जीवन में उतारने की सीख दी तथा हमें स्वार्थ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ रहने एवं एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। प्राचार्य ने कहा कि पूरी पृथ्वी को एक परिवार मानते हुए इसी भाव के साथ हमारे राष्ट्र का विश्व गुरु बनने का स्वप्न साकार होगा तथा 2047 तक विकसित राष्ट्र की संकल्पना पूर्ण हो सकेगी। मंच संचालन कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर प्रमिला वास्केल द्वारा किया गया। महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त कार्यक्रम में डॉक्टर यदुवीर मिश्रा , डॉक्टर अर्चना जायसवाल, डॉक्टर जसीम अहमद, डॉक्टर रागिनी गुप्ता सहित महाविद्यालय अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.