शहडोल : संयुक्त संचालक और उपयुक्त आदिवासी विकास ने किया हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन
संयुक्त संचालक और उपयुक्त आदिवासी विकास ने किया हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन
शहडोल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष लालजी तिवारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान जो कि पूरे देश के 5 लाख विद्यालयों में 1 सितंबर से मनाया जाएगा जिसका उद्घाटन आज उपयुक्त संभाग शहडोल जेपी यादव एवं संयुक्त संचालक उमेश धुर्वे के द्वारा किया गया। जिसमें हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के पोस्टर का विमोचन किया गया । साथ ही उक्त पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संभाग के सभी विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान की शपथ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही फोटोग्राफ तथा वीडियो भेजेने को कहा गया इस अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय आयाम प्रमुख अरुण मिश्रा , संघ के अध्यक्ष लालजी तिवारी , हरिहर प्रताप सिंह , संभागीय सचिव एम एस बैस , सत्य प्रकाश गौतम , पुष्पराज सिंह , मीडिया प्रमुख महेंद्र त्रिपाठी , संजय गुप्ता आलोक त्रिपाठी , जिला महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शिक्षक संघ मीनाक्षी तिवारी , सह प्रमुख मनोज श्रीवास्तव , तहसील अध्यक्ष ब्रज जायसवाल , ब्लॉक अध्यक्ष सुहागपुर मनीष गौतम , ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजनाथ तिवारी समेत शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
