S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल : विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सात सूत्रीय मांगों के तहत सौंपा गया कुलपति को ज्ञापन ।

0 360

विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सात सूत्रीय मांगों के तहत सौंपा गया कुलपति को ज्ञापन 

शहडोल । एनएसयूआई  जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में सौरभ तिवारी ने कुलपति को बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ  शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं का सामना लंबे समय से कर रहे हैं। इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसी है मांगे

1- फाइनल ईयर परीक्षा परिणाम में देरी – बी.ए., बी.एस.सी., एवं बी.कॉम. तृतीय वर्ष परीक्षाओं के परिणाम लगभग 6 माह पूर्व परीक्षा संपन्न हो जाने के बावजूद आज तक घोषित नहीं किए गए हैं। परिणाम घोषित न होने से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में टलका हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि परीक्षा परिणामों को तत्काल घोषित किया जाए एवं संबंधित परीक्षा अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।
2- एग्रीकल्चर विभाग की उपेक्षा – एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों का अब तक फील्ड वर्क हेतु भूमि आवंटन नहीं किया गया है। साथ ही प्रयोगशाला (Lab) की अत्यंत कमी है। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त नहीं हो रहा है एवं शिक्षा की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
3- कक्षाओं में माइक्रोफोन की सुविधा–कई बार निवेदन के बावजूद कक्षाओं एवं सभागार में ध्वनि प्रसारण हेतु माइक्रोफोन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। अतः तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
4- शुद्ध पेयजल की समस्या – शहडोल कैंपस में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है। कई हैंडपंप खराब हो चुके हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राएँ स्वच्छ जल का सेवन नहीं कर पा रही हैं।
5- स्मार्ट क्लास की सुविधा – आज के डिजिटल युग में स्मार्ट क्लास अत्यावश्यक है, किंतु अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
6- बस सुविधा में कटौती – विश्वविद्यालय में बसों की संख्या बढ़ने की बजाय घटाई जा रही है। पहले 6 बसें चलती थीं, किंतु अब केवल 4 बसें प्लाई की जा रही हैं। इससे छात्रों को समय पर कक्षाओं तक पहुँचने में गंभीर कठिनाई हो रही है। हम माँग करते हैं कि तुरंत बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
7- नई बिल्डिंग निर्माण का कार्य प्रारम्भ न होना – प्रधानमंत्री उच्च योजना (PM-USH) के तहत विश्वविद्यालय में नई बिल्डिंग निर्माण हेतु लगभग ₹45 करोड़ की राशि एक वर्ष पूर्व प्राप्त हुई थी। किंतु आज दिनांक तक धराशायी भवन का पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। यह धनराशि छात्रों की शैक्षणिक सुविधाओं एवं विश्वविद्यालय के विकास के लिए थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह कार्य ठप पड़ा हुआ है। हम माँग करते हैं कि तत्काल नई बिल्डिंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
इन समस्याओं को लेकर हम कई बार आपको अवगत करा चुके हैं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। यदि उपरोक्त माँगों का 3 दिन के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो एन.एस.यू.आई. बाध्य होकर आंदोलन का मार्ग अपनाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष शुभम सोंधिया,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,कॉलेज अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष आशु,ओम साहू,पहलाद,ओम सोनी, हिमांशु गुप्ता,हर्षित सिंह,सौरभ अच्युतानंद तिवारी,अनंत तिवारी, दीपक साहू,सुमित सिंगर,अमितेश क्रांति,पायल,खुशबू,मुस्कान सहित काफी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.