S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल / गोहपारू:आदि कर्मयोगी अभियान’ का दो दिवसीय ब्लॉक लेवल अधिकारियों का ओरिएंटेशन एवं वर्क बुक मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0 271

 

आदि कर्मयोगी अभियान’ का दो दिवसीय ब्लॉक लेवल अधिकारियों का ओरिएंटेशन एवं वर्क बुक मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

शहडोल  (संजय गर्ग)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर डॉ  केदार सिंह  के मार्गदर्शन में तथा जिला नोडल अधिकारी  सौम्या आनंद के नेतृत्व में आदि कर्मयोगी अभियान के बीएमटी की डीपीएस लैब- रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत जनपद पंचायत गोहपारू में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 08 से 09 सितंबर 2025 तक जनपद पंचायत गोहपारू में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास, सुशासन तथा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना है। इस प्रशिक्षण विकासखंडों के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी,भाग ले रहे हैं।

उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारी कर्मचारी में स्कूल शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकाश, NRLM के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के 70 अधिकारी कर्मचारी नामित किए गए हैं।

प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि  मनीषा सिंह विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर ने कहा कि –
“यह प्रशिक्षण अधिकारियों को ग्राम स्तर पर योजनाओं की बेहतर समझ, क्रियान्वयन और निगरानी की नई दिशा देगा। इससे ग्राम पंचायतों के सुशासन का सपना साकार होगा।”
वहीं कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुश्री काजोल सिंह अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग जयसिंहनगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि–”हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक गांव समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सुशासन का आदर्श बने।”
तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  सुधीर प्रताप सिंह ने आदि कर्मयोगी योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की उक्त योजना का उद्देश्यों समाज के सबसे अंतिम छोर के पिछड़े हुए व्यक्ति और परिवार को विकाश की मुख्य धारा में लाना ।

वहीं योजना के क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक नोडल अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा की यह कार्यक्रम जनजातीय सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा, बल्कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में भी मदद मिलेगी।

वही कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक प्रशिक्षक श्री नीरज गुप्ता जी द्वारा किया गया ।

वही स्वागत भाषण तथा प्रशिक्षण पर प्रतिवेदन श्री मनोज कुमार मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

वहीं जिला प्रशिक्षक  शिव कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रशिक्षक डॉ यू बी सिंह  नीरज गुप्ता , नरेंद्र बॉथम , राजेश मिश्रा के द्वारा विभिन्न एक्टिविटी और गतिविधियों के माध्यम से सफलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.