S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

शहडोल: कन्या एमएलबी विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया गया शिक्षक दिवस

0 248

कन्या एमएलबी विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया गया शिक्षक दिवस 

शहडोल (संजय गर्ग)। शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। , उक्त कार्यक्रम में सहायक आयुक्त द्वारा बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया एवं शिक्षकों को बच्चों को अतिरिक्त समय देने और उनसे प्रेम करने की प्रेरणा दी गई।

 संजय पांडे सर द्वारा सभी को प्रेरित करते हुए कहा गया कि हमें प्रतिदिन पुस्तकों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए जे पी गुप्ता ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने विद्यार्थियों के अंदर अच्छे गुणों का विकास करना चाहिए।

 इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा , सहायक संचालक संजय पांडे सहायक संचालक जेपी गुप्ता, एपीसी अरविंद पांडे के द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त सुनीता पाठक एवं संजय गुप्ता तथा जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त सुनीता पाठक एवं निखिल शर्मा सभी शिक्षकों शाल श्रीफल द्वारा सम्मानित किया ।

 एपीसी अरविंद पांडे द्वारा शिक्षकों को अपने जीवन को विद्यार्थियों के लिए समर्पित करने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक लाल जी तिवारी द्वारा किया गया प्राचार्य साधना जैन के द्वारा सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया अतिथि के रूप में तृप्ति सिन्हा एवं सीमा सिन्हा समेत कार्यक्रम में अरुणिमा सिंह, विष्णु कुमार शर्मा सुरेश गुप्ता प्रीति श्रीवास्तव कामता प्रसाद माया सिंह अंजनी कुमार गायत्री सोनी , सरोज सिंह नीता सोनी प्रतिभा निगम अंजना शर्मा रीता श्रीवास्तव नीरू सिंह रश्मि द्विवेदी सपना चतुर्वेदी , रेखा वर्मा संजीता सिंह, मीना श्रीवास्तव मीनाक्षी तिवारी बबीता दुबे राधा मिश्रा सभी की सराहनीय उपस्थित रहीं , कक्षा आठवीं की छात्राओं के द्वारा डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षकों के सम्मान में गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.