कविता भाजपा जिला मंत्री नियुक्त
जयसिंहनगर(निशांत गर्ग)। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सहमति एवं जिलाध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में जिले की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें कविता सिंह मार्को जो वर्तमान सरपंच एवं सरपंच संघ की अध्यक्ष हैं। राजनीति में शुरुआती दिन काफी संघर्ष पूर्ण रहे ।
कविता सिंह जो कि जयसिंहनगर से आती हैं। पार्टी के अंदर उनकी छवि प्रखर प्रवक्ता के रूप में है। क्षेत्र की जन समस्याओं को अपनी पूरे सामर्थ्य के साथ रखने में यह माहिर है। अपने बेबाक अंदाज एवं निडर व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाली यह भाजपा नेत्री को संगठन द्वारा जिले में महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया। जिसका निर्वहन यह बेहद ही सूझबूझ के साथ करेगी ऐसी कामना है। नवीन दायित्व के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ जन एवं क्षेत्र से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
