S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल / गोहपारू: आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण  होगा आयोजित

0 339

 

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण  होगा आयोजित

शहडोल (संजय गर्ग)। जनपद पंचायत गोहपारू के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर आदि कर्मयोगी अभियान का प्रशिक्षण जिला कलेक्टर   केदार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल  सौम्या आनंद  के मार्गदर्शन में तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  आनंद राय सिन्हा  के नेतृत्व में ग्राम लेवल फील्ड फंक्शनरीज व फ्रंट लाइन वर्कर्स का एक दिवसीय ओरियंटेशन एवं वर्कबुक मॉड्यूल प्रशिक्षण (GPL) दिनांक 18.09.2025 से 21.09.2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू  सुधीर कुमार दिनकर  द्वारा बताया गया की यह प्रशिक्षण जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी, कौशल एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना है।

वही उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक मनोज कुमार मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न कार्य योजनाओं, मॉड्यूल्स तथा ग्राम विकास से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिससे और शिक्षण प्राप्त कर अपने ग्राम मिस्टर पर भारत सरकार के अति महत्त्व कांची योजना आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास की बेहतर कार्ययोजना तैयार कर सके।

वही आदि कर्मयोगी अभियान की अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग जयसिंहनगर  काजोल सिंह द्वारा जनपद पंचायत गोहपारू के सेक्टर ग्राम पंचायत में आयोजित इस प्रशिक्षण में समस्त विभाग के ग्राम स्तर पर पदस्थ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.