S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल :पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन

0 67

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन
————
शहडोल।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती के अवसर पर अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का होगा आयोजन बुधवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर शहडोल भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा करेगी एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्त के रूप में उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष  दिलीप पांडे  संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे
साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में जैतपुर विधायक  जयसिंह मरावी  जैसिंहनगर विधायिक  मनीषा सिंह  ब्योहारी विधायक  शरद कोल  उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष  अमिता चपरा ने बताया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  व मध्य प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खंडेलवाल  व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा आयोजन 17 सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के प्रत्येक मंडलों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।
 चपरा ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश एव प्रदेश में एक दिन एक समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा गुरुवार को सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक यह स्वच्छता अभियान शहडोल जिले के 19 मंडलों के प्रत्येक बूथ में बृहद रूप से स्वच्छता साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सेवा पखवाड़ा की जिला एवं मंडल टोली सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री समस्त भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.