S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : शारदेय नवरात्र में पद यात्रा कर मैहर पहुंचे हजारों श्रद्धालु , प्रतिवर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

0 244

शारदेय नवरात्र में पद यात्रा कर मैहर पहुंचे हजारों श्रद्धालु ,

प्रतिवर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

शहडोल। प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से कलश स्थापना के पश्चात् शारदेय नवरात्र पर्व की शुरुआत होती है। जिसमें देश भर में नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। प्रतिदिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। वहीं भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विविध विधियों से मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। देश भर में नवरात्रि पर्व पर माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित कर पूरे नौ दिन विधि-विधान से पूजन अर्चन किया जाता है।

धूम-धाम से निकलती है यात्रा

मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन हेतु जिले से बुढ़ार,खैरहा,सोहागपुर, बकेली,जैतपुर, गोहपारू सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होता है। जबकि जयसिंहनगर तहसील के विभिन्न गांवों से सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ माता के दर्शन के लिए रवाना होते हैं।

विभिन्न स्थानों पर लगते भंडारे

विगत कई वर्षों से जयसिंहनगर के समाजसेवियों द्वारा मैहर दर्शन हेतु पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, अल्पाहार एवं व्रत रहने वाले भक्तों को फलाहार की व्यवस्था सार्वजनिक भंडारे के माध्यम से निशुल्क प्रदान की जाती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य सामग्री थी समाजसेवियों द्वारा जरुरतमंदों को उपलब्ध कराई जाती है।

दर्शन कर सकुशल वापस लौटे श्रद्धालु

सूत्रों के मुताबिक जिले से मैहर पद यात्रा के लिए रवाना हुए लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने नवरात्र के तीसरे और चौथे दिन सर्वाधिक संख्या में दर्शन प्राप्त कर सकुशल घर के लिए रवाना हुए। विगत कई वर्षों से पद यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि यह आध्यात्मिक यात्रा बेहद सुखद है, मां सबके कष्टों को दूर करने वाली है। उनका कहना है कि प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.