S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल / जयसिंहनगर : स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 189

स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जयसिंहनगर । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं जन अभियान परिषद के तत्वावधान में “स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं” स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 25 सितंबर को स्वदेशी आधारित संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्र नायक समाजसेवी एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक भीम सिंह साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री शीला तिवारी, मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर जयश्री कचेर एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रही इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर अर्चना जायसवाल ने कविताओं के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया अगले क्रम में संभागीय समन्वयक भीम सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए अपना उद्बोधन दिया अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा एकात्म मानव दर्शन पर प्रकाश डालते हुए देश, प्रदेश, जिले व क्षेत्र में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि इससे हमारा देश विकसित हो सकेगा, इसकी प्रेरणा सभी जनों को देते हुए स्वदेशी आधारित संकल्प दिलाया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम का आभार विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर प्रमिला वास्केल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.