S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : पुलिस की कार्रवाई – 1.670 किलो अवैध गांजा जप्त, महिला आरोपिया गिरफ्तार

0 259

पुलिस की कार्रवाई – 1.670 किलो अवैध गांजा जप्त, महिला आरोपिया गिरफ्तार

शहडोल (संजय गर्ग)। थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम सोहागपुर, वार्ड नं. 05 के निवासी हेमलता रजक पत्नी भूखन रजक, उम्र 50 वर्ष, के खिलाफ कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार आरोपी महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त थी और इस समय उमरिया-शहडोल हाईवे पर अवैध पदार्थ लेने आई थी।

पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते हुए आरोपी महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से सफेद कपड़े में पैक 1.670 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का मूल्य लगभग ₹16,000/- आंका गया। साथ ही आरोपी के पास से कुछ कीमती जेवरात भी जब्त किए गए। बरामद गांजा को इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा से तौलकर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह और उसकी पुत्री रानी रजक गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री करती हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार महिला को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. मनोज शुक्ला, प्र. आर. राम प्रकाश सिंह, प्र.आर. सुरेन्द्र पटेल, म.प्र.आर. सोनी नामदेव एवं म.आर. मेनका धूमकेती की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.