S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल / गोहपारू: आदि कर्मयोगी अभियान को गंभीरता से ले अधिकारी जिससे समाज के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल सके- कमिश्नर सुरभि

0 281

 

आदि कर्मयोगी अभियान को गंभीरता से ले अधिकारी जिससे समाज के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल सके- कमिश्नर सुरभि

      शहडोल / गोहपारु। जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पंचायत देवदहा मे आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि सुरभी गुप्ता आयुक्त शहडोल संभाग शहडोल द्वारा ‘‘आदि सेवा केन्द्र’’ ग्राम देवदहा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज से किया गया, आदि सेवा केन्द्र के शुभारंभ से ग्राम देवदहा के आदिवासी वर्ग भारी उत्साहित थे जिनके द्वारा आयुक्त महोदय के आगमन पर दीपक कलश से आगुवानी करते हुये शैला नृत्य के माध्यम से स्वागत करते हुये अपनी प्रसन्नता जाहिर की गई। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा ग्राम संवाद के दौरान ग्रामीणो को अपने उदवोधन मे बताया गया कि आदि कर्मयोगी अभियान एक रिस्पॉसिव गवर्नेश प्रोग्राम जो कि भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय के माध्यम से संचालित हो रहा है जिसका मुख्य उददेश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिये व्यक्तियो और संस्थाओ को शसक्त बनाना है। जो कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प 2047 के दृष्टिगत जनजातीय समुदाय के सर्म्पूण विकास करते हुये उन्हे विकसित भारत की संकल्पना के साथ जोडना है।

  आदि सेवा केन्द्र शुभारंभ के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल द्वारा आयुक्त महोदय को बताया गया कि भारत सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान अंर्तगत पुरे देश मे 20 लाख जिसमे मध्यप्रदेश मे 3 लाख समर्पित कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित कर लक्ष्य दिया गया है जिसके अंतर्गत शहडोल जिले मे 590 ग्रामो मे लगभग दस हजार समर्पित कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था जिसे पूर्ण कर प्रशिक्षित कर दिया गया है। 

आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लाक नोडल अधिकारी सुधीर कुमार दिनकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारु द्वारा आयुक्त महोदय को बताया गया कि आदि सेवा केन्द्र देवदहा मे आदि सेवा केन्द्र प्रभारी नियुक्ति करते हुये सेवा केन्द्र खोलने का दिन प्रत्येक गुरुवार निर्धारित किया गया है जिसमे आदि सेवा केन्द्र प्रभारी नितिन यादव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत देवदहा उपस्थित होकर आने वाले ग्रामीणो की सस्याओ को सेवा केन्द्र मे संधारित पंजी मे आवेदन का पंजीयन कर समस्याओ का समाधान करेगे।

   आयुक्त द्वारा क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण दल के साथ ग्राम स्तरीय फ्रंटलाईन वर्कर से उनके द्वारा बनाई जा रही ग्राम विजन प्लान के संबंध मे जानकारी ली गई जिस पर ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक नितिन यादव द्वारा बताया गया कि प्रथम दिवस ग्राम सभा आयोजित कर आदि कर्मयोगी अभियान हो लेकर ग्रामीणो मे समझ बनाने हेतु चर्चा की गई तथा समाजिक एवं संसाधन मानचित्र मे वर्तमान उपलब्ध सुविधाओ एवं वसाहट को दर्शाते हुये मानचित्रकार का ढांचा तैयार किया गया।

  कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा द्वारा आयुक्त महोदय को बताया गया कि ग्राम देवदहा ग्राम स्तरीय वीजन प्लान के द्वितीय दिवस क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण दल के साथ ग्राम स्तरीय फ्रंटलाईन वर्करो को टोलावार ग्रुप बनाकर ग्रामीणो के साथ ट्रांजैक्ट वाक कर गांव की समस्याओ को एकत्रित कर समाजिक एवं संसाधन मानचित्र मे अंकित कर उनके समाधान हेतु निर्धारित प्रत्रक मे जानकारी तैयार कराई गई। 

  वही ग्राम पंचायत देवदहा मे आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लाक प्रशिक्षक ( बीएमटी) मनोज कुमार मिश्रा जिनके द्वारा ग्राम पंचायत देवदहा के ग्राम देवदहा को विकसित करने हेतु गोद लिया गया है के द्वारा आयुक्त महोदय को ग्राम के संबंध मे सूक्ष्म जानकारी देते हुये बताया गया कि ग्राम देवदहा की कुल जनसंख्या 1806 है जिसमे कुल 493 परिवार निवासरत है जिनमे 389 परिवार वैगा जनजातीय के, 43 परिवार गोड जनजाती, 62 परिवार पिछडावर्ग तथा 5 समान्य वर्ग के परिवार निवासरत है। ग्राम देवदहा मे 435 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास प्रदाय किया गया है जिसमे 216 जनमन योजनांतर्गत जनजातीय परिवारो को आवास प्रदाय किया गया है जिसमे 272 अति पिछडा अंतोदय परिवार है तथा मनरेगा योजनान्तर्गत 393 जावकार्ड धारी श्रमिक के रुप मे पंजीकृत है। 

  आदि सेवा केन्द्र के शुभारभ अवसर पर नीरज गुप्ता आदि कर्मयोगी ब्लाक प्रशिक्षक (बीएमटी ) द्वारा रंगोली के माध्यम से समाजिक एवं संसाधन मानचित्र की रंगोली तैयार कराई गई जिसको आयुक्त महोदय द्वारा सराहते हुये प्रशंसा की गइ्र्र। 

  उक्त कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार पाण्डेय, बीएसी गोहपारु विजय सिह, प्रशान्त लगरखा सहायक यंत्री जनपद पंचायत गोहपारु, रजनी परस्ते उपयंत्री जनपद पंचायत गोहपारु, सरपंच शेषराम वैगा, सचिव रावेन्द्र सिह , ग्राम रोजगार सहायक नितिन यादव, सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।तिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल सके- कमिश्नर सुरभि

Leave A Reply

Your email address will not be published.