S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल :किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं : अजय , ब्लॉक मे संपन्न हुआ काँग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन*

0 154

 किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं : अजय ,

ब्लॉक मे संपन्न हुआ काँग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

शहडोल । जिला काँग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के प्रथम जैतपुर आगमन पर जैतपुर ब्लॉक द्वारा भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष ने भाटिया माता मंदिर मे दर्शन किया तदुपरांत रसमोहनी मे श्रीराम मिश्रा के निवास पर उपस्थित जनसमूह द्वारा जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात जैतपुर ब्लाक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन के संबंध मे चर्चा किए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैने पच्चीस वर्षों से काँग्रेस पार्टी के सभी पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की है, इस अनुभव के आधार पर मैं पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूँ कि, किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए जिले मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे लिए व संगठन के लिए सर्वोपरी रहेंगे, उनके हितों की रक्षा मेरे लिए सर्वोपरी होगी। आगामी चुनावों मे प्रत्येक कार्यकर्ता को छमता के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष ने कदौड़ी मंडलम अध्यक्ष लालेन्द्र सिंह जी के निवास पर पहुंच कर उनके दिवंगत पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी मे समस्त काँग्रेस परिवार आपके साथ है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी,शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, सोनू यादव एवं सोनू कोल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी जैतपुर,उमा धुर्वे जनपद अध्यक्ष बुढ़ार, ओंकार सिंह अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ अनिरुद्ध सिंह लघु वनोपज संघअध्यक्ष, अजय शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष केशवाही, राजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ार, मनोज सिंह, श्री राम मिश्रा, आनंद राम तिवारी ,कौशल मनी सोनी, राम सिंह मंडलम अध्यक्ष, कामता सिंह मंडल अध्यक्ष, विजय सिंह मंडल अध्यक्ष, बीड़ी सिंह नेटी अध्यक्ष आदिवासी ब्लॉक कांग्रेसकमेटी जैतपुर, प्रेम कुमार सिंह , विश्वेश्वर सिंह, शंभू भाई अगरिया, बुद्धसेन सिंह ,राजमणि तिवारी मंडल अध्यक्ष केशवाही, राजेश पटेल, संतोष प्रजापति, नागेश्वरी सिंह सरपंच भोगड़ा, दीपक सिंह , विमल सिंह, रामसिंह, बुद्धसेन खैरीकनवाही,रामखेलावन कुशवाहा, लालबिहारी सिंह,उदयभान यादव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग मीडिया मप्र, शिवभरत सिंह, आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.