S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल :उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ0 सत्येंद्र सिंह चौहान एवं साक्षी सिंह सम्मानित

0 115

उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ0 सत्येंद्र सिंह चौहान एवं साक्षी सिंह सम्मानित

शहडोल। सामाजिक, कला और संस्कृति पर आधारित संगठन निफा की स्थापना सितंबर 2000 में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए हुई थी। इसकी स्थापना प्राथमिक स्तर पर एक गैर-सरकारी सामाजिक संगठन के रूप में हुई थी और इसे राष्ट्रीय ललित कला संस्थान समिति का नाम दिया गया था। प्रितपाल सिंह पन्नू, एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता ने इस संगठन का गठन किया था। जल्द ही इसका नाम बदलकर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स यानी निफा कर दिया गया। निफा ने एचआईवी एड्स, नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या और दहेज निवारण जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के संचालन में अपनी जगह बनाई है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हाल ही में निफा द्वारा आयोजित भारत मण्डपम् में राष्ट्रीय एवं राजकीय तथा करनाल हरियाणा में 750 लोगों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस सम्मान समारोह में भारत, जापान, रूस व मॉरिशस के अथिति शामिल हुए।

स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान

बता दें कि नेशनल व स्टेट अवॉर्ड भारत मण्डपम् सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय पुरस्कार राहुल राजपूत व राजकीय पुरस्कार डॉक्टर सत्येन्द्र सिंह चौहान को दिया गया। डॉक्टर सत्येंद्र सिंह चौहान को यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, रक्तदान शिविर एवं विभिन्न जागरूकता कार्य करने पर प्रदान किया गया। जिसमें उन्हें 10 हजार रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश से 49 लोगों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें बुढा़र नगर परिषद की ब्रांड एम्बेसडर साक्षी सिंह राजूत का नाम शामिल है। साक्षी को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया। साक्षी 2019 से निरंतर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत हैं और 2022 में उन्होंने टेम्ट फाउंडेशन शहडोल नामक एनजीओ की स्थापना की जो निरंतर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक के रीयूज, रीड्यूस, रिसाइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मुद्दों पर काम कर रही है । साक्षी नगर परिषद बुढा़र की साफ-सफाई एवं स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।दोनों ही सम्मानित समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने पर नगर वासियों संबंधी जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.