S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल / जयसिंहनगर : बीमारियों के कारण, लक्षण एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

0 104

बीमारियों के कारण, लक्षण एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

शहडोल / जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिये गए आदेश के परिपालन में भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित सेवा पखवाड़े अंतर्गत होने वाले विविध गतिविधियों के आयोजन की श्रृंखला में 26 सितंबर 2025 को पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स नियंत्रण एवं सिकल एनीमिया बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सामुदायिक चिकित्सालय जयसिंहनगर से डॉ आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. राहुल प्रजापति सादर कार्यक्रम में मौजूद रहे। आमंत्रित दोनों वक्ताओं द्वारा एड्स एवं सिकल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण,कारण एवं इससे होने वाले दुष्परिणाम को लेकर उपस्थित जन को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्राचार्य ने सदन को संबोधित करते हुए एड्स जैसी भयावह बीमारी के उत्पत्ति एवं वर्तमान में भारत में इसकी स्थिति को स्पष्ट करते हुए वैश्विक स्तर पर हमारी स्थिति को दक्षिण अफ्रीका एवं नाइजीरिया के बाद तीसरे पायदान में बतलाया। डॉक्टर द्विवेदी ने एड्स के लक्षण इसके रोकथाम के साथ जानकारी ही बचाव के कथन पर बल दिया साथ ही सिकल एनीमिया के प्रारंभिक लक्षण व इसके रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए इससे सावधान रहने की नसीहत देते हुए महाविद्यालय के सभी युवा छात्रा-छात्राओं को संयमित जीवन जीने की सीख दी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सभी सम्माननीय अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में एड्स निवारण का प्रतीक चिन्ह बनाकर जागरूक रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुनौवर अली ने आभार व्यक्त किया । महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सहभागी रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ यदुवीर मिश्रा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.