S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : भ्रष्टाचार में लिप्त  सीएमओ मुख्यालय से रहते हैं नदारद , नगर पालिका में सक्रिय पैसा वसूल ने वाला गिरोह ………! पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में लगाए कई गंभीर आरोप 

0 462

 भ्रष्टाचार में लिप्त  सीएमओ मुख्यालय से रहते हैं नदारद , नगर पालिका में सक्रिय पैसा वसूल ने वाला गिरोह ………! पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में लगाए कई गंभीर आरोप 

शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने अपने बयान मे कहा है कि, नगरपालिका प्रशासन त्यौहार के समय व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव न बनाए, दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है,जिसे हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास के साथ मनाने दिया जाए।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नगरपालिका सीएमओ स्वयं भ्रष्टाचार मे लिप्त रहते हैं व अधिकांश मुख्यालय से नदारद रहते हैं।

 गुप्ता ने बताया नगरपालिका मे एक गिरोह सक्रिय है जो कि लोगों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने का कार्य कर रहा है, पूर्व मे भी संपित्त कर की फर्जी रसीद पकड़ी गई थी, जिस पर आज तक न कोई कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर हुई, इसके पीछे किस भाजपा नेता का हाँथ है?

पूरे शहर मे अवैध होर्डिंग लगीं है, नगरपालिका सीएमओ ने कहा था कि जुलाई तक सभी अवैध होर्डिंग हटा दी जाएंगी लेकिन आज तक होर्डिंग नहीं हटाई गईं, इन अवैध होर्डिंग से जो अवैध वसूली हो रही है वो पैसा किसके पास जा रहा है?

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि यदि त्यौहार के समय किसी भी व्यापारी भाई को परेशान किया जाता है तो नगरपालिका प्रशासन का सामना हम लोगों से होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.