S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित

शहडोल : विंध्य क्षेत्र में एक बड़े जन आंदोलन की आवश्यकता , विंध्य क्षेत्र के विकास को प्रभावित करता भाजपा सरकार के मंत्रियों की कर्तव्यहीन कार्यप्रणाली : मनीष श्रीवास्तव

0 244

विंध्य क्षेत्र में एक बड़े जन आंदोलन की आवश्यकता , विंध्य क्षेत्र के विकास को प्रभावित करता भाजपा सरकार के मंत्रियों की कर्तव्यहीन कार्यप्रणाली : मनीष श्रीवास्तव

शहडोल (संजय गर्ग)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि, आय दिन शहडोल रीवा अनूपपुर सतना सीधी उमरिया विंध्य के अन्य क्षेत्रों में जाकर भाषण बाजी कर बड़ाबोलापन करने वाले विंध्य क्षेत्र के दो मंत्री राजेंद्र शुक्ला और दिलीप जायसवाल आज तक शहडोल संभाग में कोई भी जनहितैसी कर नहीं करा सके हैं, इसके पूर्व भी जो मंत्री खासकर शहडोल संभाग से रहे हैं बिसाहू लाल सिंह, मीना सिंह, ज्ञान सिंह, जयसिंह मरावी व अन्य ने भी शहडोल के विकास के लिए कोई भी कार्य नहीं किया।

 भाजपा सरकार और भाजपा के मंत्रियों की वेतन भत्ते प्राप्त करना और सरकारी मीटिंग में आकर अपनी प्रक्रिया को पूरा करना इतनी ही सोच बची है?

 विधायकों- मंत्रियों व सांसदों के कान में नहीं रेंगती जूँ

 मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र एक ही ऐसा संभाग दो है तो क्या विंध्य क्षेत्र के भाजपाई सरकारी नेताओं मंत्रियों की इतनी सोच नहीं है कि क्षेत्र के विकास के लिए क्या प्राथमिकताएं हैं क्षेत्र की जनता और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता कार्यकर्त्ता आए दिन यह बताते रहते हैं की क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया जाए क्या किया जाना चाहिए लेकिन इन विधायकों मंत्रियों सांसदों के कान में जूँ नहीं रेंगती है क़ि वास्तविक रूप से क्या कार्य कराया जाए।

 15 वर्षों से लंबित है शहडोल ब्यौहारी रेल लाइन का कार्य

 उन्होंने बताया कि, रेलवे के क्षेत्र की बात की जाए शहडोल से ब्योहारी रेलवे लाइन का विगत 15 वर्षों से प्रोजेक्ट लंबित है, रीवा से दक्षिण भारत मुंबई और छत्तीसगढ़ के लिए चल रही ट्रेनों और नही चल रही ट्रेनें चलाई जानी चाहिए जो कटनी से उमरिया शहडोल अनूपपुर विंध्य क्षेत्र को कवर करते हुए चले जिससे विंध्य क्षेत्र के लोग,आमजन लाभान्वित हो सके-

1. रीवा से मुंबई वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

2. रीवा से पुणे वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

3. रीवा से चेन्नई वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

4. रीवा से बेंगलुरु वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

5. रीवा से हैदराबाद वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

6. रीवा से नागपुर वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

7. रीवा से अंबिकापुर वाया कटनी अनूपपुर होकर।

8. रीवा से रायपुर वंदे भारत वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

9. रीवा से हावड़ा वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

10. रीवा से पूरी वाया कटनी अनूपपुर बिलासपुर होकर।

 नेशनल और स्टेट हाईवे पर भी नहीं है ध्यान

 उपरोक्त सभी सुपरफास्ट ट्रेने तत्काल चलाई जा सकती हैं अगर विंध्य क्षेत्र के सभी विधायक सभी सांसद कोशिस कर लें तो।

 मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अतिरिक्त शहडोल से किसी भी क्षेत्र की तरफ निकलने वाले नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, शहडोल से कटनी, शहडोल से रीवा, शहडोल से अमरकंटक, शहडोल से बिलासपुर रायपुर जाने वाले कोई भी हाईवे इस लायक नहीं है की समुचित रूप से आप गंतव्य तक पहुंच सके पिछले कई दशकों से इस पर कोई काम नहीं किया जा सकता है कुछ हाईवे में काम चल भी रहा है जिसकी गति अत्यधिक से भी अत्यधिक धीमी है।

  उन्होंने कहा कि शर्म चाहिए इन विधायकों मंत्री और सांसदों को जो कि अपने ही क्षेत्र के लिए कुछ करना नहीं चाहते, देश में और प्रदेश में इतने विभाग हैं क़ि एक माह में एक विभाग से भी कार्य कराया जाए तो शहडोल की स्थिति कितनी अच्छी होगी यह सोच भी नहीं जा सकता है।

 विंध्य क्षेत्र के खनिज संपदा का दोहन जनप्रतिनिधियों के संकुचित मानसिकता का फलस्वरूप

 मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल संभाग कोयला बाहुल्य है यहां से हजारों करोड़ का कोयला प्रतिमाह देश के विभिन्न उद्योगों में जाता है अनूपपुर जिले से बॉक्साइट, रीवा सतना जिले से लाइमस्टोन और इसके साथ ही शहडोल उमरिया अनूपपुर सीधी सिंगरौली से रेत का बड़े मात्रा में उत्खनन यह सब प्रदेश और देश के राजस्व को बढ़ाता है लेकिन इसका लाभ विंध्य क्षेत्र ख़ासकर शहडोल को नहीं मिल पाता है क्योंकि शहडोल देश का एकमात्र आदिवासी संभाग है क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधि विधायक सांसद मंत्री निक्क्मे, वेतनभोगी और संकुचित मानसिकता के हैं।

 उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक विंध्य क्षेत्र में एक बड़े जन आंदोलन, चक्का जाम, अधिकारीयों मंत्रियों की घेराबंदी की आवश्यकता होगी तभी शहडोल और पूरे संभाग का विकास हो सकेगा।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.