S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : सरकारी जमीन पर धड़ाधड़ चल रहा कामता का निर्माण , पटवारी समेत पंचायत के जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध

0 393

सरकारी जमीन पर धड़ाधड़ चल रहा कामता का निर्माण , पटवारी समेत पंचायत के जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध

शहडोल / ब्यौहारी। राजस्व की भूमियों को खुर्द – बुर्द करने का खेल वर्तमान में बड़ी ही तेजी से किया जा रहा है। हालत यह है कि राजस्व के कर्मचारी ( पटवारी )शासन की भूमि पर निर्माण कर रहे अतिक्रमण कर्ताओं पर रोक लगा पाने में पूर्णता असमर्थ है। ऐसा इसलिए भी है कि गांधी जी के ऐनक के जरिए से अतिक्रमणकारियों को सहूलियत कि दृष्टिगोचर है।

मजे की बात तो यह है कि शासकीय भूमियों के बंदर बांट का खेल जितना राजस्व के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उतनी ही ग्राम पंचायतों के सरपंच उप सरपंच और सचिवों की ईमानदारी पर भी कालिख पोतता है।

ऐसा ही एक मामला जिले के ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवाहीकला के ग्राम सरवाही खुर्द का है जहां पर कामता प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय अंसधारी यादव के द्वारा माध्यमिक विद्यालय सरवाही खुर्द व बीज‌ गोदाम की बिल्डिंग जोकि मध्य प्रदेश शासन के खसरा नंबर 281 में बनी हुई है जिसमें उक्त व्यक्ति के द्वारा बेधड़क होकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मजे की बात तो यह है कि इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को है लेकिन उपसरपंच को नहीं यहां तक की निर्माण कार्य कर रहे कामता यादव से जब निर्माण संबंधित जानकारी ली गई तो उन्होंने खुद यह बताया कि वह निर्माण शासकीय भूमि पर हो रहा है इसी भूमि पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी संचालन होता है। तो सवाल यह है कि शासकीय भूमि पर चल रहे इस निर्माण कार्य को आखिर किसकी सहमति व संरक्षण है।

बंदरबांट का खेल पटवारी से क्या ताल – मेल

हल्का पटवारी सुदर्शन सिंह गोंड इस पूरे मामले में संदिग्धता के दायरे में नजर आ रहे हैं। पटवारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि हां निर्माण कार्य तो चल रहा है। मैं अभी छुट्टी पर था जाकर के मामले को दिखवाता हूं।

यह बात एक सप्ताह पूर्व हुई थी। लेकिन आज दिनांक तक निर्माण कार्य यथावत जारी है। जो कि कहीं ना कहीं पटवारी सुदर्शन सिंह के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है।

‌‍‌ सरपंच का यह बयान

ग्राम पंचायत सरवाहीकला कि सरपंच संतोषी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने कई बार निर्माण कार्य को रोकने के लिए पटवारी से बात की लेकिन वह यह कहकर टाल देते हैं कि मैं दिखवाता हूं। हां बन तो रहा है  शासकीय भूमि पर ही। लेकिन राजस्व ध्यान नहीं दे रही है।

मेरा कोई रोल नहीं सरपंच और उप सरपंच जाने

ग्राम पंचायत सरवाहीकला के सचिव प्रमोद साहू से बात हुई तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य वही के स्थानीय यादव लोगों के द्वारा चल रहा है लेकिन हम गांव में विरोध नहीं लेना चाहते और भैया इसमें मेरा कोई रोल नहीं उप सरपंच और सरपंच ही जाने।

 

अतिक्रमणकर्ता का ऐसा कहना

शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे कामता यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए निर्माण नहीं कर रहे हैं। हां वह बना तो शासकीय भूमि पर ही रहे हैं क्यों बना रहे हैं जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यदि आप बोलेंगे तो मैं बंद कर दूंगा। वैसे भी आजकल सभी लोग शासकीय भूमि पर तो बनाते ही हैं।

 कामता यादव ( अतिक्रमणकर्ता) ग्राम पंचायत सरवाहीकला ग्राम सरवाहीखुर्द ब्यौहारी जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.