S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल :995 किलोमीटर दूर महिला की मदद के लिए नोएडा पहुंचे रामनारायण , बेटे का फोन चोरी कर अज्ञात में 43 लाख रुपए की राशि का किया आहरण , गोहपारू थाने से महिला को नोएडा पुलिस की नोटिस

0 440

995 किलोमीटर दूर महिला की मदद के लिए नोएडा पहुंचे रामनारायण

बेटे का फोन चोरी कर अज्ञात में 43 लाख रुपए की राशि का किया आहरण , गोहपारू थाने से महिला को नोएडा पुलिस की नोटिस

शहडोल (संजय गर्ग)। भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने पीड़ित आदिवासी महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। गोहपारू की महिला संतोषी सिंह के नाम से उसके बेटे के फोन में इस्तेमाल की जा रही सिम कार्ड जोकी बेटे का फोन चोरी हो जाने से अज्ञात के हाथों लग गया। और अज्ञात के द्वारा चोरी का फोन इस्तेमाल कर 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली गई। जिसकी शिकायत नोएडा पुलिस को की गई थी जिस पर जांच के उपरांत धोखाधड़ी करने के मामले में इस्तेमाल किए गए फोन के सिम कार्ड पर गोहपारू की संतोषी सिंह का नाम सामने आया । और महिला को गोहपारू पुलिस ने नोटिस जारी कर सेक्टर 20 नोएडा दिल्ली थाने में उपस्थित होने के लिए जानकारी दी गई। इसके बाद क्षेत्र के समाजसेवी और मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने महिला का सहयोग कर 900 किलोमीटर स्वयं के व्व्य पर दिल्ली पहुंचे और संबंधित मामले में महिला का सहयोग किया।
रामनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक बार फिर से दिल्ली आना हुआ हमारे गृह ग्राम के गांव धोंनहा विकासखंड गोहपारू जिलाशहडोल की आदिवासी समाज की सीधी-साथी महिला संतोषी सिंह जिनका बड़ा बेटा पूने ( महाराष्ट्र)में काम करने गया था । जहां वह काम कर रहा था उसी कंपनी से उसका मोबाइल फ़ोन चोरी हो गया जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति उपयोग करने लगा था उसने इनके मोबाइल सिम से किसी के खाते से फ्रॉड करके ₹43 लाख रु की राशि आहरण कर ली थीं पीड़ित व्यक्तियो ने थाना सेक्टर 20 नोएडा दिल्ली में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई थी जांच के दौरान थाना नोएडा पुलिस ने पाया कि जिस धोखाधड़ी में उक्त सिम का उपयोग हो रहा है वह हमारे गांव की आदिवासी महिला संतोषी सिंह का नंबर था जिन्हें किसी प्रकार की इस घटना के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं थी थाना गोहपारू के नोटिस के माध्यम से पीड़ित आदिवासी महिला को दिल्ली नोएडा आने की हिदायत दी गई जिन्हे लेकर आज मेरा दिल्ली नोएडा थाना सेक्टर20 आना हुआ हैं ताकि पीड़ित निर्दोष महिला ऐसे संगीन अपराध से बचाया जा सके मानव अधिकार के जिला अध्यक्ष ने समस्त नगरों से अपील की है की सभी नागरिक जन सावधानी पूर्वक अपने मोबाइल का उपयोग करे और इस तरह के हादसों के शिकार होने से बचे इसके पहले भी रामनारायण मिश्रा ने 2000 किलोमीटर दूर पहुंचकर बेंगलुरु में भी एक पीड़ित आदिवासी की मदद कर समाज को सहयोग करने का संदेश दिया था । आज फिर से अपने निवास से 995 किलोमीटर दूर पहुंचकर जिला अध्यक्ष ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है । जो कि अपने आप में समाज के लिए प्रेरणादाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.