S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : आरक्षक पर की थी चाकू बाजी : दो माह बाद पकड़ा गया चाकू बाज , घटना करित कर था फरार पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार , 

0 145

आरक्षक पर की थी चाकू बाजी : दो माह बाद पकड़ा गया चाकू बाज , घटना करित कर था फरार पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार , 

शहडोल (संजय गर्ग)। 02. अक्टूबर 2025 को थाना धनपुरी में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश शीराम की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने ईदगाह के पास लगाई गई थी। इसी दौरान आरोपी संतबीर रजक निवासी शहडोल द्वारा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के साथ माँ-बहन की गालियाँ देते हुए हत्या करने की नियत से चाकू से मारपीट की गई, जिससे आरक्षक जयप्रकाश शीराम को गंभीर चोटें आई।

पुलिस आरक्षक की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से ही आरोपी संतबीर रजक लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश शहडोल पुलिस द्वारा की जा रही थी।

उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान तलाश दिनांक 12. दिसंबर 2025 को आरोपी संतबीर रजक उर्फ छोटू पिता झूरी रजक उर्फ दीनदयाल रजक उम्र 23 वर्ष निवासी एफसीआई गोदाम के पास, नार्दन कॉलोनी शहडोल को जिला अस्पताल शहडोल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी संतबीर रजक थाना कोतवाली शहडोल का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली शहडोल में पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

 उक्त कार्यवाही में एसडीओपी धनपुरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो, उप निरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्र.आर. रामनाथ, आर. अजय सिंह, आर. कोमल, जयप्रकाश, राजेश शर्मा, गुलाब सिंह एवं उप निरी राकेश बागरी, स उ नि रजनीश तिवारी, प्रआर. राजू प्रसाद थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.