S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : नेशनल लोक अदालत 766 लंबित प्रकरणों सहित कुल 3230 प्रकरणों का हुआ निराकरण

0 233

नेशनल लोक अदालत 766 लंबित प्रकरणों सहित कुल 3230 प्रकरणों का हुआ निराकरण

…..

शहडोल (संजय गर्ग)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल काशीनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया गया। 

       

      नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उपरांत उनके द्वारा नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से प्रकरण समाप्त कराये जाने पर दोनों पक्षों की जीत होती है एवं उनका मुकदमा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाता है जिसकी अपील भी नहीं होती। इसके अलावा पक्षकारों द्वारा वाद शुल्क की वापसी हो जाती है। साथ ही पारिवारिक मामलों में सुलह होने से दो परिवार टूटने से बच जाते हैं साथ ही उन्हांेने समस्त अधिवक्ता एवं उपस्थित जनों से आव्हान किया। इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निराकरण कराकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनावें।

उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा विधिक सेवा प्रदर्शनी लगायी गयी जिसमें नालसा एवं सालसा की समस्त योजनाओं की जानकारी एवं ब्राउजर्स सभी आमजन के लिए उपलब्ध रहे।  

       इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय शशिभूषण शर्मा, जिला न्यायाधीश द्वय कमलेश कोल, कृष्ण पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह सिंगार, न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपेन्द्र सिंह मंडावी, सीता शरण यादव, प्रीति सिंह बघेल, अदिति कुमार शर्मा, श्वेता यादव,  दीप्ति चैहान जिला विधिक सहायता अधिकारी/प्रभारी सचिव देवेन्द्र सिंह परस्ते, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष सतीश पाठक, सचिव अधिवक्ता संघ अनिल तिवारी एवं अधिवक्ता संघ के अन्य कार्यकारिणी सदस्य, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुंजबिहारी द्विवेदी, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालय के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ,अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते द्वारा किया गया। 

      जिला शहडोल में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय  एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में कुल 20 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में विद्युत विभाग, नगरपालिका, राष्ट्रीयकृत बैंक, बी.एस.एन.एल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये।

         इस नेशनल लोक अदालत में कुल 766 लंबित प्रकरण एवं 2464 प्री-लिटिगेशन प्रकरण इस प्रकार कुल 3230 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें कुल 38492257/- राशि का अवार्ड पारित हुआ जिसमें से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के कुल 83 प्रकरण चेक अनादरण के 69 आपराधिक राजीनामा योग्य 329 वैवाहिक विवाद के 66 विद्युत विभाग के 44 लंबित एवं 1449 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.