S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : मानसिक व शारीरिक विकास के लिए जरूरी खेल बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, स्फूर्ति, एवं उल्लास का होता है संचार : साधना जैन ,  पीएम श्री कन्या में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन 

0 300

मानसिक व शारीरिक विकास के लिए जरूरी खेल बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, स्फूर्ति, एवं उल्लास का होता है संचार : साधना जैन ,

 पीएम श्री कन्या में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन 

शहडोल । पीएम श्री शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में वार्षिक खेल 2025 – 26 का आयोजन किया गया जिसमें सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा, समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तथा विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।” प्राचार्य साधना जैन ने बताया कि खेल बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, स्फूर्ति, एवं उल्लास को भरते हैं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये शरीर को स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं 

 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से आरंभ हुआ पीएम श्री विद्यालय एमएलबी की अनेक छात्राएं राष्ट्रीय स्तर तक लाठी ,कराटे, फुटबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेलों में सम्मिलित हुई है उनकी उपलब्धियां को पीटीआई श्रीमती अनीता मिश्रा द्वारा बताया गया ,आज बालिकाओं के मध्य चम्मच दौड़, तीन पैर से दौड़ सामान्य दौड़,खो खो, बास्केटबॉल म्यूजिकल चेयर रेस,रखी गई, प्रत्येक खेलों में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की और भरपूर आनंद उठाया , स्टाफ के सभी सदस्यों के द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.