S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

उमरिया : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :  युवा टीम , 50 जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल

0 313

 मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :  युवा टीम , 50 जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल

उमरिया । बढ़ती ठंड में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले के सटे हुए बस्तियों में चिन्हित कर जरूरतमंद 50 बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल का वितरण किया गया। 

      टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहाँ की बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर गरीब लोग जो अभाव के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में असमर्थ हैं। उन जरूरतमंद लोगों के बीच में नगर के लोगों के सहयोग से कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों जरूरतमंदों परिवारों को चिन्हित कर रहे है, जिनके बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

ऐसे कठिन मौसम में सबसे ज्यादा उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिनके पास पहनने और न ओढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े नहीं हैं। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी चमकने लगी। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सर्दी से गरीब असहाय लोगों की हर व्यक्ति को मदद करनी चाहिए। इस काम के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए एवं समाज के अन्य लोगो को भी इसका अनुसरण कर गरीब तथा असहाय लोगों की मदद में आगे आना चाहिए ।इस दौरान हिमांशु तिवारी,रूही गुप्ता,दीप्ति सिंह,अभिनव द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह , एवं सभी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.