S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : मम दीक्षा हिंदू रक्षा के उद्घोष के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन

0 218

मम दीक्षा हिंदू रक्षा के उद्घोष के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन

शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी वर्ष पूर्ण करने की उपलक्ष्य पर पूरे भारतवर्ष में सभी नगर की बस्तियां एवं ग्रामीण क्षेत्र के मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू समाज के माध्यम से किया जा रहा है। हिंदू सम्मेलन का आयोजन 15 से 30 जनवरी तक किया जाना है। इसी कड़ी में आज  नगर की बलपुरवा बस्ती, पंचायती मंदिर बस्ती एवं विराट बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन  भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। जहां पर मातृशक्तियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कलश को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कलश की पूजा अर्चना पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में गौ माता एवं कन्याओं की पूजा पूरे विधि विधान से किया गया।भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम स्थल में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प धूप के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना किया गया। पंचायती मंदिर बस्ती हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के बौद्धिक प्रमुख उमेश मिश्र, मातृशक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में प्रोफेसर तारामणि श्रीवास्तव, आध्यात्मिक शक्ति के प्रतिनिधि के रूप में कथावाचक पंडित बृजेश पयासी मँचासीन रहे। बलपुरवा बस्ती हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप में समाज सेविका  भारती गुप्ता , सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शहडोल नगर एवं सिंहपुर खंड के प्रचारक राज सिंह मंचासीन रहे। विराट बस्ती हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति के प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत प्रोफेसर  नीलमणि दुबे, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शहडोल विभाग के सह विभाग कार्यवाह शिक्षक अनूप मिश्रा एवं आध्यात्मिक शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में कथा व्यास पंडित बृजेश त्रिपाठी मंचासीन रहे। गौरतलब है। शहडोल नगर में आयोजित तीनों विशाल हिंदू सम्मेलन में बस्ती से सकल हिंदू समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता की है। मंचासीन वक्ताओं के आयोजन समिति के द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सत्कार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मुख्य वक्ता मातृशक्ति एवं आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा सारगर्भित लेकिन विचारों को परिवर्तन करने की शक्ति रखने वाले उद्बोधन एवं हिंदू जीवन को लेकर वृहत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम गान एवं भारत माता की आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसका प्रसाद सभी ने प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.