S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल / जयसिंहनगर : विकासखंड स्तरीय आनंद उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ,  प्रतिभागियों को खेल सामग्रियों का वितरण 

0 241

विकासखंड स्तरीय आनंद उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन , 

प्रतिभागियों को खेल सामग्रियों का वितरण 

जयसिंहनगर। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आनंद उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जयसिंहनगर के स्थानीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय मैदान में आनंद उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आनंद उत्सव प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के कौशल को विभिन्न स्तरों पर निखारने का प्रयास करना एवं उन्हें मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खेल की विभिन्न विधाओं में सहभागिता करने का अवसर प्रदान किया जाता है, साथ ही सहभागिता करने पर प्रशस्ति पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत भी किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया जाता है।

खेल की विभिन्न विधाओं का आयोजन 

विकासखंड स्तरीय आनंद उत्सव प्रतियोगिता में खेल की विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने कुर्सी दौड़, रस्साकसी, कबड्डी एवं क्रिकेट सहित अन्य विधाओं पर बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। कुर्सी दौड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी में शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर विजेता एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपविजेता रही। वहीं क्रिकेट में जनपद पंचायत और शिक्षकों की टीम के बीच मुकाबला आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों की टीम ने जीत दर्ज की। जिसमें जनपद की टीम की ओर से आरक्षक रोहित यादव ने 48 रनों की शानदार पारी खेली वहीं दिलीप शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 विकेट चटकाए। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गयी। समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में शिब्बू यादव, दशरथ सिंह मरावी एवं दिलीप शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि राजकुमार यादव एवं निक्की माली ने कार्यक्रम का संचालन किया वहीं ग्रेसी सोनी ने प्रतियोगिता में स्कोरर की भूमिका निभाई। 

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से काजोल सिंह आईएएस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सुषमा धुर्वे तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष मालती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष रक्षा शिब्बू सिंह, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, कविता सिंह अध्यक्ष सरपंच संघ, जनपद सदस्य रामप्रसाद पयासी एवं गुरुभान सिंह, रामनारायण पाण्डेय, प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, पत्रकार राकेश गुप्ता, पंकज कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार द्विवेद्वी एवं सीतेन्द्र पयासी सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना जयसिंहनगर की टीम सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.