S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल / जयसिंहनगर : बराछ में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द जयंती पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न

0 215

 बराछ में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द जयंती पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न

शहडोल । स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत शासन की उपलब्धियों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत बराछ के माध्यमिक शिक्षा परिसर में स्वामी विवेकानन्द जयंती पखवाड़ा के समापन अवसर पर चौपाल, संगोष्ठी एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं (वॉलीबॉल एवं कबड्डी) का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय जी के निर्देशन में, ब्लॉक समन्वयक श्री ऋत्विक दास मिश्रा जी, नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानन्द सेवा समिति बांसा, सेक्टर टिहकी-05 के अध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में तथा श्री राहुल द्विवेदी जी के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बराछ द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक  राहुल द्विवेदी , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बराछ के अध्यक्ष  श्रीधर गर्ग , परामर्शदाता  वर्षा पटेल , प्रधानाचार्य  मिश्रा जी,  राम सुनील पनिका ,  दीपेश तिवारी  सहित ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
चौपाल एवं संगोष्ठी के माध्यम से ग्रामोदय से अभ्युदय योजना, शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा नशा मुक्ति विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष  श्रीधर गर्ग जी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.