S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल: गुड शेफर्ड कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल के रुद्रांश शुक्ला करेंगे राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में अपना मॉडल प्रस्तुत

0 242

 

शहडोल (संजय गर्ग) । भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के द्वारा बच्चों में इनोवेशन और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 18 से 19 जनवरी तक राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का आयोजन इस वर्ष को भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने आइडिया को अपलोड किया उनमें से, विभिन्न हिस्सों से चयनित होकर आये 126 विद्यार्थियों ने अपने विचारों को विज्ञान मॉडलों के द्वारा प्रस्तुत किया।

जिसमे से प्रदेश के श्रेष्ठ 13 विज्ञान मॉडलों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। 

वूमंस केयर कंफर्टेबल बाइक सीट का इनोवेशन

इसमे शहडोल जिले के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल के छात्र रुद्रांश शुक्ला पिता डॉ ब्रह्मानंद शुक्ला के वूमेंस केयर कंफर्टेबल बाइक सीट के इनोवेटिव मॉडल ने राज्य से चयनित श्रेष्ठ विज्ञान नवाचार मॉडलों में स्थान प्राप्त किया है। 

 एक्सीडेंट के अनुपात को  किया जा सकता है कम

रुद्रांश शुक्ला ने भारतीय महिलाओं को एक साइड पैर करके बैठने के कारण गाड़ी के बैलेंस बिगड़ने से गाड़ियों के एक्सीडेंट को कम करने के उद्देश्य से एक इनोवेटिव सीट को डिजाइन किया गया है जिसकी वजह से गाड़ी में एक साइड पैर करके बैठने पर आने वाली समस्या को दूर किया जा सकता है और इस वजह से भारत में होने वाले एक्सीडेंट्स के अनुपात को बहुत ज्यादा कम किया जा सकता है । 

 विज्ञान शिक्षिका के मार्गदर्शन में किया इनोवेशन

 सीमा सिंह विज्ञान शिक्षिका गुड शेफर्ड कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल का मार्गदर्शन में रुद्रांश शुक्ला ने महिलाओं बुजुर्गों एवं कई रोगियों की गाड़ी पर असंतुलन से होने वाली बहुत बड़ी समस्या का निदान अपने इस इनोवेटिव मॉडल से किया है। ,इसके लिए उन्होंने बहुत सारे लोगों को इस समस्या से जान जाते हुए एवं कई प्रकार की दुर्घटना से होने वाली चोट पहुंचने वाले लोगों से पूछताछ की उनकी समस्याओं को जाना ,इस उपलब्धि के पश्चात छात्र रुद्रांश शुक्ला को प्रगति मैदान दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा जहां सर्वश्रेष्ठ मॉडलों चयनित होने पर इस आविष्कार का बौद्धिक सम्पदा अधिकार या पेटेंट भी प्राप्त होगा।

 क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को मिलेगा प्रोत्साहन

इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जिले से पहली बार किसी विद्यार्थी को राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक में मध्यप्रदेश के साथ साथ जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे क्षेत्र की अनेक प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रेरणा प्राप्त होगी।

 इन्होंने दी शुभकामनाए

छात्र के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय फूल सिंह मरपची , संजीव भटनागर , संतोष मिश्रा ,प्राचार्य सिस्टर चित्रा तथा संस्था के समस्त शिक्षकों और प्राचार्य अर्चना खरे ,प्रधानाचार्य लक्ष्मी भूमिया , महेंद्र मिश्रा , डॉ. निधि शुक्ला द्वारा चयनित छात्र को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.