S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ...

शहडोल: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न

0 115

शहडोल (संजय गर्ग) । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला (न्यायाधीश/अध्यक्ष) वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज जिला शहडोल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
शिविर में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश निशा विश्वकर्मा ने उपस्थित छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनके विकास के समस्त पहलुओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दृढ़ संकल्पित है।
बेटियों को शिक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण
विश्वकर्मा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों को बेटों की बराबरी पर लाने के लिए बेटियों की शिक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला सके बेटियां
एवं यह समाज का तथा हम सबका कर्तव्य है कि बेटियों को सामाजिक एवं लैंगिक असमानताओं का सामना न करना पड़े जिससे वे समाज में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने बालकों का यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी तथा कहा कि ऐसे अपराधियों के विरूद्ध आवाज उठाना एवं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। विश्वकर्मा ने छात्राओं को मोटरयान अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता आदि की जानकारी दी तथा न्यायाधीश अथवा प्रशासनिक अधिकारी बनकर सभ्य समाज की स्थापना करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

कार्यक्रम इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, प्राचार्य बी.एम.तिवारी, डॉ. नंदिता पाठक, डॉ ए.पी. सिंह, अनीता जैन, अर्चना अवस्थी सहित समस्त अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.