S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ...

शहडोल: साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही , पीड़ित के 103000 खाते में कराए रिफंड

0 162

 

शहडोल (संजय गर्ग) । सायबर सेल शहडोल द्वारा सायबर संबंधित प्रकरणो में वित्तीय धोखाधडी की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

जिसमें सायबर सेल द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित पति और पत्नि के खाते से धोखाधडी से आहरित रू. 103000.00 की सम्पूर्ण राशि का रिफण्ड कराये जाने की उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।
यह है पूरा मामला 
आवेदक सोनू जायसवाल पिता रामगोपाल जायसवाल निवासी ग्राम नगडवाह थाना जयसिंहनगर द्वारा सायबर सेल में एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर लेख किया गया था ।
कि उसके मोबाईल नम्बर से लिन्कड उसके एवं उसकी पत्नी के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रू. 103100.00 की राशि का ऑनलाईन ट्रॉजेक्शन कर उसके साथ धोखाधडी की गई है। पीडित की शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए सायबर सेल द्वारा बैंक अधिकारियों से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित वालेट से जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदक की सम्पूर्ण राशि का रिफण्ड कराया गया है।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी सउनि ( अ ) अमित दीक्षित, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी और म. आर. श्रीदेवी सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.