S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न , पात्र महिलाएं आधार कार्ड एवं समग्र आईडी को कराएं अपडेट

0 259

 

शहडोल (संजय गर्ग) । कलेक्टर कार्यालय के ई दक्ष केंद्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना प्राथमिकता वाली योजना है।

23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं की कराएं केवाईसी

उन्होंने कहा कि 23 से 60 वर्ष की महिलाओं की सूची के साथ फिल्ड में जाकर सभी पात्र महिलाओं का ईकेवाईसी 25 मार्च तक शतप्रतिशत करवाएं।
25 मार्च के लिए जाएंगे आवेदन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन 25 मार्च से लिए जाएंगे और नई समग्र आईडी का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट जरूर करवाएं, पात्र महिलाओं से आय, अंकसूची जरूरी नहीं है।
उन्होंने कहा कि आवेदन भरकर उन्हें पावती देना भी सुनिश्चित करेंगे।

एक व्यक्ति को एक ही यूजर आईडी मिलेगी

कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी सचिव रोजगार सहायक के पास 2-2 प्रभार हैं तो उसकी सूचना संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ को दे, एक व्यक्ति को एक ही यूजर आईडी पासवर्ड दिया जाएगा।

60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो। इसी प्रकार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में एन आई सी के ओम जायसवाल, ई दक्ष केंद्र के हरि कृष्ण सोनी ने विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास मनोज लारोकार सहित सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.