शहडोल: मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक संवर्ग के क्रमोन्नति एवं समय मान वेतन के संबंध में सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
शहडोल (संजय गर्ग) । मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल नवीन शिक्षक संवर्ग के क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान के आदेश जारी करवाने हेतु आज सहायक आयुक्त एवं संभाग उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंप एवं मांग कि गई कि शासन के निर्देशानुसार 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले नवीन शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति ना मिलने के कारण क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान दिए जाने का निर्देश है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस प्रकार के आदेश हो भी गया है किंतु शहडोल जिले में एवं शहडोल संभाग में इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।
संभागीय उपायुक्त कार्यालय से तो आज तक उच्च माध्यमिक शिक्षकों व माध्यमिक शिक्षकों के गोपनीय प्रतिवेदन मंगाए जाने हेतु कोई निर्देश तक जारी नहीं किया जा सका है । जबकि सहायक आयुक्त कार्यालय से विगत कई महीने से क्रमोन्नत की प्रक्रिया प्रचलन में है ।
गोपनीय प्रतिवेदन भेजने हेतु नोटिस जारी करने दिये निर्देश
सहायक आयुक्त से मुलाकात बडे ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुआ सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने त्रिवेणी सिंह को बुलाकर संबंधित विकास खण्ड शिक्षाधिकारी एवं प्राचार्य महोदय को निर्धारित प्रपत्र में गोपनीय प्रतिवेदन शीघ्र भेजने हेतु नोटिस जारी करने के लिये निर्देशित किया वा शीघ्र आदेश जारी किये जाने हेतु आश्वत किया ।
इनकी रही उपस्थिति
आज के प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय सचिव संजीव त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण मिश्रा, एनएमओपीएस के
संभागीय अध्यक्ष विद्या भूषण शर्मा , जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह , चंद्र भूषण शुक्ला , सत्य प्रकाश गौतम , ज्ञानेंद्र सिंह , जय प्रताप सिंह परिहार अनिल सिंह , देव राम कहार मनोज निगम , राकेश त्रिपाठी एस एन सिंह , प्रमोद पारस ,
सनत सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।
