S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

जबलपुर : प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने विभिन्न प्रांतों के पत्रकारों को दीया प्रेरणा पत्रकार सम्मान

0 205

 

जबलपुरप्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की श्रृंखला में गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के प्रेरणादाई सलाह पर देश के विभिन्न प्रांतों से समाचार पत्रों के संपादकों व पत्रकारों को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया है।

पत्रकारिता के माध्यम से साहित्य का प्रचार – प्रसार सम्मान का उद्देश्य

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 14.मार्च को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 सर्व शिवेश्वर दत्त पाण्डेय संपादक दि ग्राम टुडे देहरादून उत्तराखण्ड, अजय पांडेय सदभावना का प्रतीक पत्रकार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, प्रभात कुमार वर्मा संपादक दस्तक प्रभात पटना बिहार, रुपेश कुमार सिंह चौथी वाणी पटना बिहार, रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी संपादक रोहित संवाद बाराबंकी उत्तर प्रदेश, अजय जैन संपादक हिंदी डॉट कॉम इंदौर मध्यप्रदेश, आनंद पांडेय जिला ब्यूरो न्यूज 24 एक्सप्रेस व जिला रिपोर्टर दैनिक पीपुल्स समाचार पत्र अनुपपुर मध्यप्रदेश, विजय कुमार शर्मा संपादक संस्कार न्यूज अजमेर राजस्थान को उनके द्वारा श्रेष्ठ पत्रकारिता सेवा हेतु प्रदान किया जा रहा है।
जिसका मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता कार्य व पत्रकारिता के माध्यम से साहित्य के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करना है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान 2023 प्रेरणादायक पत्रकारिता हेतु प्रदान किया जाता है।
हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार को प्राथमिकता देते हुए समाचार पत्र प्रकाशित करने और हिंदी प्रचार प्रसार में इन सभी कलमकारों ने जो सहयोग प्रदान किया है प्रेरणादायक है।।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार ने बताया कि हिंदी प्रचार प्रसार के क्षेत्र में काम कर रहे कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जा रहा है जिससे हिंदी को समृद्ध बनाने की दिशा में साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद प्रेरणादायक कार्य करें।

हिंदी के प्रचार प्रसार में नव ऊर्जा का हो संचार
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में जो भी सहयोग प्रदान कर रहे है वे सम्मान के पात्र है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा सम्मान श्रेष्ठ कार्यों हेतु निरंतर प्रदान किया जाएगा जिससे हिंदी के प्रचार-प्रसार में नव ऊर्जा का संचार हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.