शहडोल: एन.आई.पी.ए.एम) 2.0, उद्योग संवर्धन आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय मे एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन
शहडोल (संजय गर्ग) । पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय के कौशल विकास विभाग द्वारा नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अवेयरनेस मिशन (एन.आई.पी.ए.एम) 2.0, उद्योग संवर्धन आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।
जिसमें आईपीआर के अंतर्गत कॉपीराइट पेटेंट एवं ट्रेडमार्क विषय पर सौरभ उपाध्याय एग्जामिनर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पेटेंट ऑफिस मुंबई द्वारा व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आविष्कार एवं कृतियों का पेटेंट कर सुरक्षित कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ ममता प्रजापति, सहा प्राध्यापक, रसायन शास्त्र विभाग, कौशल विकास प्रभारी ने आई. पी. आर. की आवश्यकता उपयोगिता एवं सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर योगिता बसेने, प्राध्यापक जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार पांडे जीने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में अफसर विक्रम सिंह बघेल उपस्थित रहे कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिलीप कुमार तिवारी अतिथि विद्वान हिंदी विभाग ने किया कार्यक्रम में डॉ अमित निगम डॉ संगीता मसी, डॉ एच एल मरावी, डॉ रुचि सिंह , डॉ बृजेंद्र कुमार पांडे, डॉ अजय सोनवानी , डॉ हेमंत पाठक, डॉ चंद्रकला, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ गीता सराफ, डॉ धानी, डॉ ओमप्रकाश तिवारी अमन शुक्ला समीर पांडेय, मुकेश सिंह, धनुषधारी , बुधराम कॉल लक्ष्मी सिंह एवं रूपल मिश्रा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
