शहडोल: पंचमी के अवसर पर कंकाली देवी में बहेगी भजनों की गंगा , छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका देंगी प्रस्तुति
पंचमी के अवसर पर कंकाली देवी में बहेगी भजनों की गंगा-
छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका देंगी प्रस्तुति
शहडोल (संजय गर्ग) । ।चैत्र नवरात्रि और पंचमी के शुभ अवसर पर अंतरा स्थित कंकाली देवी मंदिर प्रांगण में देवी जागरण भजन संध्या का आगाज 26 मार्च रविवार होने जा रहा है शाम 5: बजे से भजन संध्या देवी जागरण का आयोजन माता के भक्तों की ओर से किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका हिना सिंह वॉइस आफ एमपी के गायक मनोज रागी भजनों की गंगा बहाएंगे कार्यक्रम का संयोजन सुर ताल म्यूजिकल इवेंट मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की ओर से किया जा रहा है,
हर वर्ष पंचमी में भजन संध्या का आयोजन-
गौरतलब है कि अंतरा स्थित कंकाली देवी मंदिर प्रांगण में हर वर्ष देवी भक्तों की ओर से यह आयोजन कराया जाता है बिना बैनर और बिना नाम के आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की तादात में लोग भजनों का आनंद लेते हैं आयोजन कर्ताओं ने माता के भक्तों एवं आम जनता से भजन का आनंद लेने हेतु पहुंचने की अपील की है
