S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल : शिवशक्ति क्रिकेट एकेडमी 4 वर्ष से कर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम

0 153

शिवशक्ति क्रिकेट एकेडमी 4 वर्ष से कर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम

शहडोल (संजय गर्ग) । मुख्यालय में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, खासकर क्रिकेट जैसे खेल में यहाँ की प्रतिभाएं अपना जौहर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखा चुकी हैं। प्रतिभाओं को निखारने का कार्य शिवशक्ति क्रिकेट एकेडमी बखूबी कर रही है।
4 वर्ष पूर्व क्षेत्र की प्रतिभआों को निखारने हेतु इस एकेडमी की शुरूआत की गई।
एकेडमी प्रारंभ हुई उसके 1 वर्ष बाद 1ही कोरोना महामारी ने 2 साल के लिए ब्रेक लगा दिया, बावजूद इसके एकेडमी के कोच अभिषेक सिंह चौहान ने बच्चो को ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर एकेडमी और खेल से जोड़े रखा। बच्चों ने घर पर ही रहकर वर्कआउट एवं प्रेक्टिस की और सबकुछ सामान्य होते ही पुनः मैदान में अपना जौहर दिखाने पहुंचे।

50 बच्चे निखार रहे अपनी प्रतिभा

वर्तमान में एकेडमी में 50 से ज्यादा बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। एकेडमी के 4 वर्ष पूर्ण होने पर एकेडमी के सदस्यों एवं नन्हें क्रिकेटरों ने केक काटकर एकेडमी की वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष सुनील खरे, पत्रकार सुनील मिश्रा, डॉ. विजय गौरव, पुनीत तोमर, धीरज सिंह तथा एकेडमी के कोच अभिषेक सिंह चौहान, सहायक कोच गर्वित श्रीवास्तव, फिजिकल ट्रेनर एवं सहायक कोच सुभद्रा सिंह सहित एकेडमी के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीसीए के संभागीय अध्यक्ष सुनील खरे एवं सुनील मिश्रा ने एकेडमी के सदस्यों एवं बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हाल ही में सम्पन्न हुए अण्डर 13 ट्रायल में एकेडमी के 10 खिलाड़ी रियांश तोमर, विशेष श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, अर्णव रेड्डी, धैर्य श्रीवास्तव, प्रीतम राज, जय बुनकर, आदित्य राय, अहम तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.