शहडोल: मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने राज्य शिक्षा केंद्र से की मांग , पांचवी व आठवीं के मूल्यांकन केंद्रों में हो परिवर्तन
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने राज्य शिक्षा केंद्र से की मांग
पांचवी व आठवीं के मूल्यांकन केंद्रों में हो परिवर्तन
शहडोल (संजय गर्ग) । राज शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा पांचवी और आठवीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन हेतु जो व्यवस्था प्रस्तावित की गई उस पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्था में परिवर्तन की मांग की गई।
इस संबंध में शिक्षक संघ के जिला सचिव विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रस्तावित मूल्यांकन केंद्रों में व्यवस्था में परिवर्तन किया जाए जो कि कक्षा आठवीं और पांचवी के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन केंद्रों के लिए जो व्यवस्था प्रस्तावित है उसके तहत विकासखंड में सिर्फ एक ही मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे ऐसा आदेश जारी किया गया जहां पूरे विकासखंड के शिक्षकों को मूल्यांकन हेतु बुलाया जाएगा ।
नहीं दिया जाएगा परिश्रमिक तथा यात्रा भत्ता
सिंह द्वारा आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि विकासखंड मुख्यालय का अंतिम छोर 50 किलोमीटर दूर है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने शिक्षकों को दूर से खंड मुख्यालय प्रतिदिन आना-जाना करना पड़ेगा।
एवं विकासखंड के सभी गांव में सार्वजनिक वाहन सुविधा उपलब्ध नहीं अर्थात निजी वाहन से ही शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए आना जाना होगा। यदि प्रतिदिन औसतन वाहन व भोजन का खर्च ₹500 भी लगाया जाए तो न्यूनतम 8 दिन भी समय लगेगा तो लगभग ₹4000 का खर्च शिक्षकों को अपने जेब से भरना पड़ेगा।
विद्यालय की बकाया परीक्षा भी उसी अवधि में शिक्षक लेगे
इतना ही नहीं मूल्यांकन अवधि में ही शिक्षकों को अपने विद्यालय की कक्षा 1 ,4 ,6 ,7 ,8 ,की परीक्षाएं उसी अवधि में लेनी होंगी जिसे लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ काफी चिंतित है।
नहीं हुआ आकस्मिक निधि का भुगतान
बता दें कि विगत वर्ष मूल्यांकन केंद्र व परीक्षा केंद्र अध्यक्षों के लिए घोषित आकस्मिक निधि का भुगतान आज दिनांक तक राज शिक्षा केंद्र द्वारा नहीं किया गया है जिसे लेकर संघ द्वारा नाराजगी जताई गई है। एवं मांग की गई है उक्त समस्या के लिए तुरंत हस्तक्षेप राज शिक्षा केंद्र द्वारा किया जाए।
