S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : गोहपारू विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार की चिड़ियां ,विद्यालय के शासकीय फंडों म... अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन

शहडोल : नहीं थम रहे अपराधिक मामले, पिता एवं बेटों ने मिलकर बीच सड़क की मारपीट, पीड़ित के लुटे ₹42 हजार रुपए , ग्राम चंदोला के थाना देवलोद का मामला

0 851

नहीं थम रहे अपराधिक मामले,

पिता एवं बेटों ने मिलकर बीच सड़क की मारपीट,

पीड़ित के लुटे ₹42 हजार रुपए , 

ग्राम चंदोला के थाना देवलोद का मामला
बाणसागर (संजय गर्ग)। मामला जिले के देवलोद थाने के अंतर्गत ग्राम चंदोला का है।
जहां पर बीच सड़क पर पिता एवं बेटों ने मिलकर पीड़ित संजय बैस पिता रामसनेही बस के साथ मारपीट के मामले को अंजाम दिया।
एवं पीड़ित के ₹42 हजार रुपए की लूट की गई।
जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की।

मामला कुछ इस प्रकार
पीड़ित संजय बैस ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि 6 जुलाई को दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रार्थी टेलर वाहन लेकर घर की तरफ जा रहा था तभी राजू बैस पिता जुगू बैस ,अमित बैस, गोलू बैस , संत कुमार बैस , समस्त आरोपीगण द्वारा एकजुट होकर आए और बीच सड़क पर लाठी डंडा एवं पत्थर के साथ पीड़ित के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित संजय बैस ने बताया कि आरोपी अमित और गोलू के द्वारा बड़े-बड़े पत्थरों से उसको मारने लगे जिससे पीड़ित के सर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद समस्त आरोपियों के द्वारा ₹42 हजार की लूट भी पीड़ित के साथ की गई । साथी पीड़ित को अमर्यादित गाली गलौज की गई।
किसी प्रकार पीड़ित ने जान बचाकर वहां से निकलने का प्रयास किया तो आरोपी राजू बैस और विजय रजक के द्वारा पीड़ित को मारने के लिए 5 किलोमीटर तक उसका पीछा किया।
जिसके बाद वहां उपस्थित शिबू गौतम एवं अमृतलाल गुप्ता के द्वारा बीच-बचाव किया गया।
पूरे घटनाक्रम में पीड़ित को गंभीर चोटें आई।

दर्ज हुई एफआईआर पर नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद पीड़ित ने दोवलोद थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई उसने बताया कि समस्त आरोपीगण अपराधिक प्रवृत्ति के हैं एवं कई प्रकार के अपराधिक मामले भी इनके ऊपर थाने में दर्ज हैं।
जिसके बावजूद भी थाने में मौजूद सक्षम अधिकारियों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
उसने बताया कि आरोपियों के पास अवैध हथियार भी मौजूद है।
जिससे वह कभी भी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
पीड़ित एवं पीड़ित का परिवार डरा हुआ है।
उसने पुलिस अधीक्षक से समस्त आरोपी गणों की गिरफ्तारी की मांग की है ।
एवं उसके साथ हुए लूट के मामले को पुलिस ने .एफआईआर में दर्ज नहीं किया है।
अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने के बाद पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं।
या फिर सरेआम बदमाशों द्वारा इसी प्रकार मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया जाएगा।

इनका कहना
जब संबंध में थाना देवलोद टीआई से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन कवरेज क्षेत्र के बाहर आया।
टीआई देवलोद थाना जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.