बुढार :सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल रसमोहनी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल रसमोहनी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली ।
बुढार /रसमोहनी (संजय गर्ग) । जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत रसमोहनी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता रैली रसमोहनी हायर सेकेंडरी स्कूल से चल कर मुख्य बाजार होते हुए बस्ती में मतदाता जागरूकता के लिए नारे लगाए सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्राएं काफी उत्साह में दिखे और बढ़ चढ़कर मतदाता जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कृष्ण मिश्रा एवं जितेंद्र तिवारी ने किया।
इनकी रही उपस्थित
इस मौके पर जैतपुर एस. डी . एम ज्योतिसिंह परस्ते, जनपद पंचायत बुढार मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह पटेल, तहसीलदार जैतपुर रोहित सिंह परिहार ,जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और सरपंच कमलेश सिंह, उपसरपंच नईम खान,जन शिक्षक जितेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, कमलेश मिश्रा, विजय कृष्ण मिश्रा, जमुना पटेल,ददुआ सिंह, नरोत्तम शर्मा,नर्बदा प्रजापति, सुशील द्विवेदी,अरूण महरा, कमलेश सिंह,मान सिंह,राम धारी,राम कृपाल ,सम्मेलाल सिंह, कल्पना सिंह,सीता सिंह,अमीर साह, विनोद कुमार सिंह, मनोज कांत शर्मा, जगन्नाथ साहू, श्याम सुंदर,जय कृष्ण मिश्रा,राम भजन अतिथि शिक्षक शैलेश मिश्रा, अश्विनी मिश्रा,वीर बहादुर, धीरेन्द्र शर्मा,पवन माझी, अंकिता श्रीवास्तव,पायल तिवारी,शिवासिनी मिश्रा, पंचायत सचिव वाल्मीकि त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्रा, वीरेंद्र बरगाही, मोबलाइजर रोशनी तिवारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के नागरिक विद्यालय के विद्यार्थी राजस्व निरीक्षक रसमोहनी पटवारी रसमोहनी एवं समीपी हल्का पटवारी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं शिक्षक मौजूद रहे।
