S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

जयसिंहनगर : जननी एक्सप्रेस के चालको के मनमानी से त्रस्त मरीजों के परिजन मुंह मांगी रकम के बाद मिल रही सुविधा शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण

0 192

जननी एक्सप्रेस के चालको के मनमानी से त्रस्त मरीजों के परिजन मुंह मांगी रकम के बाद मिल रही सुविधा शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण

जयसिंहनगर (राकेश गुप्ता) ।  इन दिनों लाइफ लाइन कही जाने वाली जननी एक्सप्रेस के पहिए बिना न्योछावर के थमते हुए नजर आ रही है मामला है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर का जहा पर जननी एक्सप्रेस के चालक राजकुमार मिश्रा एवं शैलेश की जुगलबंदी मरीजों के परिजनों के जेब काटने में लगे हुए हैं इन चालको द्वारा मरीजों को लाने एवम ले जाने के एवज में मुंह मांगी रकम ली जाती है तब कही जाकर गरीबों को जननी एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध हो पाती है ऐसा ही ताजा मामला ग्राम नरघी से प्रसूता को लेकर आई प्रसूता की मां ने जननी एक्सप्रेस के चालक के कारनामों से त्रस्त होकर मीडिया के सामने आप बीती बयां की प्रसूता की मां ने बताया की घर से आने एवम स्वास्थ्य केंद्र से घर जाने के दौरान बारी बारी से दोनो चालको ने मनमुताबिक राशि प्रसूता की मां से हड़प गए यह ऐसा पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी हजारों मरीज ऐसे है जिनसे उक्त दोनों चालको ने मनमानी राशि वसूल किया है जिसकी शिकायत पूर्व में जननी एक्सप्रेस के जिला अधिकारी को भी दिया गया था लेकिन कार्यवाही के बजाय जिला प्रबंधक तिवारी ने उक्त दोनों चालको को संरक्षण देते हुए मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली करने की खुली छूट दे दी खबर लिखे जाने तक दोनो जननी एक्सप्रेस के चालको द्वारा प्रसूता की मां को फोन कॉल करके दिग्भ्रमित करने का अथक प्रयास किया जाता रहा अगर वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त दोनों चालको के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नही किए तो सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर भ्रष्टाचार के काले मेघ रूपी दोनो चालक निगल जायेगे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.