S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : प्रेस वार्ता से नदारत रही मंत्री मीना सिंह ,  जिला अध्यक्ष ने पीटा राज्य व केंद्र स्तरीय विकास का ढोल ,  स्थानीय स्तर पर एक विकास कार्य बताने पर विधायिका ने साधी चुप्पी

0 775

प्रेस वार्ता से नदारत रही मंत्री मीना सिंह ,

 जिला अध्यक्ष ने पीटा राज्य व केंद्र स्तरीय विकास का ढोल ,

 स्थानीय स्तर पर एक विकास कार्य बताने पर विधायिका ने साधी चुप्पी

शहडोल (संजय गर्ग) । ज्ञात होगी विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा जिसके चलते सत्ताधारी दल लगातार बैठकों का आयोजन कर रहा है एवं लगातार प्रेसवार्ता कर राज्य में हुए विकास कार्य का लेखा-जोखा प्रेस से साझा कर जनता के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं।

विगत एक माह में भाजपा ने 10 से ज्यादा प्रेस वार्ता आयोजित की है।

जिसमें बार-बार भाजपा ने राज्य स्तर पर हुए विकास कार्यों की गिनती गिनाई है।

पुनः एक बार शनिवार को होटल सिटी स्टार में भाजपा प्रेस वार्ता का आयोजन करती है प्रेस वार्ता की सूचना में राज्य मंत्री मीना सिंह को वार्ता को संबोधित करने की बात कही जाती है किंतु जब पत्रकार जन वार्ता में पहुंचते हैं तो मीना सिंह मौके से नदारत रहती है पत्रकारों के पूछे जाने पर बात को घुमा दिया जाता है।

इसके बाद जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के विधायक जयसिंह मरावी, एवं विधानसभा क्षेत्र जैतपुर की विधायिका मनीष सिंह व जिला महामंत्री संतोष लोहानी, एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट और सह मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी समस्त जन उपस्थित होकर वार्ता को संबोधित करते हैं।

आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष कमल प्रताप जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हैं। वह कहते हैं कि हमारी पार्टी सनातन धर्म को साथ लेकर चल रही है और विकास कार्यों को नहीं आयाम दे रही है 10643 किलोमीटर इस यात्रा को सफल व सार्थक बनाया गया है तो वह जनता का साथ एवं श्री राम के आशीर्वाद से ही सफल हुआ है।

चुनाव होने के पहले ही मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 150 पर भाजपा ने मोहर लगा दी।

इसी प्रकार भाजपा जिला अध्यक्ष ने राज्य स्तर पर हुए विकास कार्यों के आंकड़े पत्रकारों के आगे रखें और ढाई मिनट की वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से फिर एक बार भाजपा सरकार की थीम पर जोर दिया।

पर सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि जिला स्तरीय पत्रकार बैठक में जिले के विकास कार्यों की गिनती ना कर जन आशीर्वाद यात्रा एवं राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं के बखान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप के मुंह से ज्यादा सुनने को मिले।

एक पत्रकार के द्वारा जयसिंहनगर एवं जैतपुर क्षेत्र के विधायकों से सवाल किया गया की अपने क्षेत्र में अपने अनेकों सौगात दी होगी किंतु एक विकास कार्य जो आप अपने क्षेत्र में किया है उसे बता दीजिए।

इस सवाल पर एक तरफ जहां जयसिंह मरावी ने गोहपारु में चल रहे विद्यालय के निर्माण कार्य की जानकारी एवं जयसिंहनगर में 21 करोड़ की लागत से बना रहे कन्या शिक्षा परिसर के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी वहीं दूसरी ओर जैतपुर की विधायिका मनीष सिंह ने अपने क्षेत्र में हुए एक भी विकास कार्य नहीं बताएं।

जिस पर मनीष सिंह के बदले में जिला अध्यक्ष कमल प्रताप ने फिर बात को घुमाते हुए जन आशीर्वाद यात्रा पर ले गए और कहा कि 10:00 बजे रात को हमारी यात्रा जैतपुर क्षेत्र पहुंची और लोगों ने उसकी भव्यता से स्वागत किया।

सवाल यह उठता है कि अपने क्षेत्र में हुए एक विकास कार्य विधायिका को क्या याद नहीं रहा????

जिसकी वजह से जिला अध्यक्ष को उन्हें कोड करना पड़ा।

या फिर हो सकता है कि चुनावी कर गर्मियां इतनी तेज हो गई है कि हड़बड़ाहट में विधायिका अपने ही क्षेत्र के विकास कार्यों को भूल गई ।

स्थानी विरोध को भी लेकर जब मनीष सिंह से सवाल किए गए तो जिला अध्यक्ष द्वारा विधायिका का बचाव किया गया।

पूरे प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष द्वारा मोदी व केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को बखान किया गया। 

जिससे ऐसा लगा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी के पास कोई भी ऐसा चेहरा या फिर कोई भी ऐसा सॉलिड एजेंडा नहीं है जिसकी वजह से जनता उन्हें देखकर वोट दे।

क्योंकि आप और हम सभी अच्छे तरीके से जानते हैं की चुनाव के बाद क्षेत्र का विकास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वयं क्षेत्र में तो नहीं आएंगे।

राज्य व केंद्र स्तर पर भले ही पार्टी मजबूती से खड़ी हो लेकिन स्थानीय स्तर पर पार्टी के हालात कुछ और ही कह रहे हैं। क्योंकि नीव हमेशा नीचे से मजबूत की जाती है। तभी किला ऊपर मजबूती से खड़ा रहता है उसे चीज को जिला अध्यक्ष जितना जल्दी समझ ले उतना अच्छा है क्योंकि चुनाव नजदीक है।

बरहाल जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा यह तो चुनाव के बाद स्पष्ट हो जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.