शहडोल :मंदिर परिसर में भर रहा नाले का पानी , चैन से एसी में सोते नगर पालिका अधिकारी , मामला शहडोल के वार्ड नंबर 19 और 22 का
मंदिर परिसर में भर रहा नाले का पानी ,
चैन से एसी में सोते नगर पालिका अधिकारी ,
मामला शहडोल के वार्ड नंबर 19 और 22 का
शहडोल (संजय गर्ग) । मामला नगर के वार्ड नंबर 19 और 22 के बीच में बने हुए तालाब के किनारे नाले का है जिस पर वार्ड नंबर 19 पार्षद सल्लू रजक के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 19 और 22 वार्ड जुड़ा हुआ है जहां पर तालाब बना हुआ है ।
जिसके किनारे पर एक नाला है और नाले से लगकर ही वार्ड नंबर 22 में वा भगवान शिव की मंदिर है काफी समय भगवान शिव की मंदिर के बगल से लगा हुआ नाले से पानी ओवरफ्लो हो रहा है जिसकी वजह से पानी सीधा भगवान शिव की मंदिर प्रांगण में भरता चला जा रहा है।
पार्षद द्वारा बताया गया कि कई बार नगर पालिका अधिकारियों समेत नगर पालिका के अमले को इसकी जानकारी दी गई किंतु आज दिनांक तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ आपको बता दें की वार्ड नंबर 19 में बने हुए शिव मंदिर से वहां के लोगों की आस्था जुडी हुई है साथी काफी लंबे अरसे से भगवान शिव का मंदिर वहां पर स्थापित है।
किंतु लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं नगर पालिका की जिम्मेदार
शायद यह उन्हें कोई प्रमुख मुद्दा नहीं लगता इस वजह से नगर पालिका अधिकारी के द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है स्वाभाविक है जब नगर पालिका अधिकारी का इस प्रकार उदासीन रवैया रहेगा तो कर्मचारी भी क्या कर सकते हैं।
बरहाल लगातार नल का पानी ओवरफ्लो हो रहा है और मंदिर प्रांगण में भरता जा रहा है।
अब देखना यह होगा की जिम्मेदार इस विषय को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या कार्रवाई करते हैं।
इनका कहना
1. जब इस संबंध में वार्ड नंबर 19 के पार्षद सल्लू रजक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब से मैं पार्षद बना हूं तब से मैंने कई बार नगर पालिका अधिकारियों समेत नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर को इसकी जानकारी दी किंतु उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कार्यवाही नहीं की जाती।
सिल्लू रजक (पार्षद) वार्ड नंबर 19
2. आज हम सेकंड हाफ में टीम भेज रहे हैं जो जाकर वहां पर ओवरफ्लो हो रहे नाले के पानी को साफ कर आएगी और इसकी समुचित व्यवस्था बनाई जाएगी की दोबारा मंदिर प्रांगण में पानी ना भरे।
अक्षत बुंदेला (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) नगर पालिका परिषद शहडोल
