शहडोल : राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां चालू : सुभाष , जगह-जगह बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध मे दिए जा रहे दिशा-निर्देश
राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां चालू : सुभाष ,
जगह-जगह बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध मे दिए जा रहे दिशा-निर्देश
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि, काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का 10 अक्टूबर 2023 को ब्यौहारी आगमन होना सुनिश्चित हुआ है, जहाँ वो जनसाभा को संबोधित करेंगे।
गुप्ता ने कहा राहुल गाँधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , जीतू पटवारी , संजय कपूर , कमलेश्वर पटेल , अजय सिंह राहुल , कुनाल चौधरी , ओंकार सिंह मरकाम ,आदरणीय फुंदेलाल , सुनील सराफ व अन्य बड़े नेतागण जनसभा मे शामिल होंगे।
गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां चालू हैं, जगह-जगह बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
