शहडोल: डेवलपमेंट एरिया में माता को हर वर्ष लगता है 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग , 55 वर्ष से दे रहे माता के चरणों में सेवा , हर वर्ष भक्तों का भारी मात्रा में उमड़ता है जमावड़ा
डेवलपमेंट एरिया में माता को हर वर्ष लगता है 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग ,
55 वर्ष से दे रहे माता के चरणों में सेवा ,
हर वर्ष भक्तों का भारी मात्रा में उमड़ता है जमावड़ा
शहडोल (संजय गर्ग) । नगर में हर जगह नवरात्रि की धूम है माता के विभिन्न पंडालो में माता रानी के दर्शन को भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही।
इसी कड़ी में आज महा अष्टमी के दिन माता मां गौरी की पूजा अर्चना कर डेवलपमेंट एरिया नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का भोग माता को लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि नवदुर्गा उत्सव समिति डेवलपमेंट एरिया शहडोल द्वारा विगत 55 वर्षों से लगातार माता के चरणों में अपनी सेवा दे रहे हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी डेवलपमेंट एरिया नवदुर्गा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य का पूरी निष्ठा के साथ माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी पूरी यथाशक्ति के साथ माता के नवरात्रि के पावन पर्व को सफल बनाने का सार्थक प्रयास करते हैं।
नवदुर्गा उत्सव समिति डेवलपमेंट एरिया के द्वारा हर वर्ष नवरात्रि का पावन पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है वही माता के पंडाल को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सुसज्जित कर माता को आकर्षण का केंद्र बनाया जाता है।
डेवलपमेंट एरिया नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग माता को लगाकर पूरे 9 दिन तक भंडारा किया जाता है।
हर वर्ष भक्तों का भी यहां पर भारी मात्रा में जनसैलाब उमड़ता है।
सिर्फ नगर के ही नहीं आसपास के गांव से लोग डेवलपमेंट एरिया नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा रखी गई माता जी का दर्शन करने आते हैं।
कहीं ना कहीं यह माता रानी की यह असीम अनुकंपा है जिससे लगातार 55 वर्षों से बिना किसी रूकावट के माता रानी हर वर्ष डेवलपमेंट एरिया घरौला मोहल्ला पधारती हैं वह भक्तों का कल्याण करती है।

समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी की मेहनत से 55 वर्ष से लगातार जारी सेवा
डेवलपमेंट एरिया नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के मेहनत से लगातार 55 वर्षों से माता रानी का आगमन डेवलपमेंट एरिया में हो रहा है डेवलपमेंट एरिया उत्सव समिति में मुख्य रूप से वर्तमान में कार्यरत है ।
आकाशदीप साहू ( लकी) ,
रामू सक्सेना , अग्रवाल अंकल , मनोज केवट , सल्लू सोनी , सोनू साहू , राजा साहू , अजय कनकने , पवन आहूजा , आकाश गर्ग, अवनीश तिवारी , अतुल तिवारी , रितिक सिंह चौहान , गोलू केवट , मोहित गुप्ता , अंतू गुप्ता , अमन रिछारिया , यश ,अन्नू गुप्ता , अमित गुप्ता , सुयश गर्ग , अभिषेक गर्ग , तुषार गर्ग , सोममु नामदेव , हर्ष गुप्ता।
