S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले प्रातः 5ः30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया होगी प्रारंभ ,  सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी वोटिंग 

0 201

मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले प्रातः 5ः30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया होगी प्रारंभ

 सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी वोटिंग 

शहडोल (संजय गर्ग)। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए शहडोल जिले के ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।  जिला  निर्वाचन  कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले प्रातः 5ः30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी।

उल्लेखनीय है कि यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट मतदान दिवस को सुबह 5ः30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपेट को वीवीपेट कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखा जाएगा। मतदान को निष्पक्ष निर्भीक और स्वतंत्र बनाने के लिए मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.