S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : आर्थिक अपराधों की श्रेणी में आता है सांसद का कृत्य राष्ट्र के विकास में होती अपूर्णीय क्षति : कमल ,  कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवास से 200 करोड़ की नगदी वाले मामले का भाजपा ने जताया विरोध

0 372

आर्थिक अपराधों की श्रेणी में आता है सांसद का कृत्य राष्ट्र के विकास में होती अपूर्णीय क्षति : कमल , 

 कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवास से 200 करोड़ की नगदी वाले मामले का भाजपा ने जताया विरोध

शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को भाजपा जिला शहडोल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता, राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिसर में 200 करोड़ रुपए नगदी प्राप्त हुए विरोध में गांधी चौराहे में धीरज साहू का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी नकदी बरामद होना चिंतनीय और गंभीर विषय है और वो भी तब जब जब वो भारतीय संसंद के सदस्य हों । ये आर्थिक अपराध की वो श्रेणी है, जिससे राष्ट्र के विकास में अपूर्णीय क्षति होती है, और एक चयनित या मनोनीत जनप्रतिनिधि यदि इस प्रकार का आर्थिक अपराध करता है तो वह राष्ट्र की जनता के साथ राष्ट्र के संप्रभुता का भी अपराधी है और यह अपराध अक्षम्य है और इस के लिए वह राजनैतिक दल भी दोषी है। जिन्होंने ऐसे व्यक्ति को अपने दल से चयनित कर संसद का सदस्य मनोनीत किया है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, राजेंद्र भारती, गिरधर प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष उर्मिला कटारे, सत्यभामा गुप्ता, चंद्रेश द्विवेदी, पदम खेमका, संदीप शुक्ला, मनोज गुप्ता, रवींद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, प्रियम त्रिपाठी, विजय गुप्ता, नीलेश निगम, मनीष गुप्ता, प्रवीण नामदेव, राकेश कुशवाहा, राकेश कनौजिया, नीलम चतुर्वेदी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.