S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : आंखे खोलो पुलिस कप्तान पुलिस का हाथ है दुराचारियों के साथ   शासकीय शिक्षिका अपने बेटे के साथ कैसे रच रही है अपनी ही बहू की मौत का षड्यंत्र ।

0 1,080

आंखे खोलो पुलिस कप्तान ,

पुलिस का हाथ है दुराचारियों के साथ ,

 शासकीय शिक्षिका अपने बेटे के साथ कैसे रच रही है अपनी ही बहू की मौत का षड्यंत्र ।

शहडोल (संजय गर्ग) ।  ज्ञात होगी हाल ही में हमने आपको घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिला के मामले से अवगत कराया था।

इसके बाद हमारी टीम द्वारा पीड़ित महिला वैष्णवी सोनी के मायके के परिवार वालों से मिलकर मामले में और अधिक जानकारी जुटाना की प्रयास किया जिस पर उसके परिवार जनों द्वारा बताया गया कि।

वैष्णवी सोनी की शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ शादी के कुछ महीनो बाद ही उसके पति निकुंज सोनी व उसकी सास सरला सोनी निवासी कोटमा तिराहा वार्ड नंबर 24 जिला शहडोल जो की प्राथमिक विद्यालय धुरवार में पदस्थ शासकीय शिक्षिका है। दोनों के द्वारा मिलकर हमारी बेटी से दहेज की अवैध मांग की जाती थी।

माग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन सास एवं पति द्वारा मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जाता है।

इस पूरे मामले पर 12 दिसंबर 2023 को सोहागपुर थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। किंतु दर्ज एफआईआर में मारपीट से संबंधित साधारण धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया उसमें कहीं भी दहेज उत्पीड़न की धाराओं को का समावेश नहीं है जबकि यह पूरा मामला दहेज उत्पीड़न का है जिसके चलते महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष के द्वारा बर्बरता से मारपीट की जाती है।

इस पूरे मामले में सोहागपुर थाने की कार्यशैली पर बड़े सवाली निशान खड़े कर दिए ???

क्योंकि एफआईआर होने के एक सप्ताह बाद भी अब तक आरोपियों पर सोहागपुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

पीड़ित महिला के परिवार जनों का कहना है कि पुलिस के सांठ – गांठ से शासकीय शिक्षिका सरला सोनी व उसका पुत्र निकुंज सोनी दोनों मिलकर उनके परिवार को जान से मारने की प्रयास कर रहे हैं ।

किंतु उन्हें पुलिस द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है।

जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की शिकायत की है। 

 इनका कहना

जब इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।

 कुमार प्रतीक (पुलिस अधीक्षक) जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.